लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा: अमेरिकी राष्ट्रपति न देख पाएं गुजरात की गरीबी, झुग्गियों को छिपाने के लिए सरकार कर रही ये काम

By धीरज पाल | Updated: February 14, 2020 08:52 IST

डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात की यात्रा के दौरान ट्रंप विशाल रोडशो में हिस्सा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे इस रोडशो के लिए अहमदाबाद हवाईअड्डे से साबरमती आश्रम तक 10 किलोमीटर तक के मार्ग को सजाया गया है।इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे जो महात्मा गांधी के यहां ठहरने के दौरान देश के स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के भारत के दौरे पर आने वाले हैं। ट्रंप अपनी भारत यात्रा के दौरान अहमदाबाद में भव्य रोडशो में शामिल होंगे और साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे। इसके साथ ही ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यहां नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे। इसे लेकर अहमदाबाद में तैयारियां जोरों पर है।

एक तरफ जहां ट्रंप के आगमन पर सड़कें बनाई जा रही हैं, तो दूसरी ओर देश की गरीबी छुपाने का भी काम चल रहा है। दरअसल, अहमदाबाद नगर निगम सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम तक ट्रंप जाने वाले हैं। ऐसे में एएमएच रास्ते में पड़ने वाले झुग्गियों को छुपा रही है। इसके लिए 6 से 7 फुट लंबी दीवारें बनाई जा रही है।  इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि यह दीवारें सुरक्षा कारणों से बनाई जा रही थी, न कि स्लम एरिया को छुपाने के लिए। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक दीवार बनाने वाले एक ठेकेदार ने बताया कि अहमदाबाद के हवाई अड्डे के रास्ते से गुजरेंगे। रास्ते में झुग्गी न दिखाई दे इसके लिए दीवारों का निर्माण किया जा रहा है। 

 

डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि मोदी के गृह राज्य गुजरात की यात्रा के दौरान ट्रंप विशाल रोडशो में हिस्सा लेंगे। इस रोडशो के लिए अहमदाबाद हवाईअड्डे से साबरमती आश्रम तक 10 किलोमीटर तक के मार्ग को सजाया गया है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे जो महात्मा गांधी के यहां ठहरने के दौरान देश के स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र रहा है।

सूत्रों ने बताया कि बाद में ट्रंप और मोदी शहर के मोटेरा इलाके में हाल में बनाए गए सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में आयोजित यह बड़ा कार्यक्रम पिछले साल अमेरिका में हुए “हाउडी, मोदी” कार्यक्रम जैसा होगा। मोदी और ट्रंप ने पिछले साल सितंबर में ह्यूस्टन में “हाउडी मोदी” कार्यक्रम में मंच साझा किया था और 50,000 भारतीय-अमेरिकियों की भीड़ को संबोधित किया था। सूत्रों ने बताया कि यहां के लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आगामी दौरे को “केम छो, ट्रंप” कार्यक्रम नाम दिया है। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि मोटेरा के स्टेडियम में 1.10 लाख लोगों को बिठाने की क्षमता है जो ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट मैदान से ज्यादा है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीगुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया