लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप का गुजरात दौरा, पहले झुग्गियों को छिपाने के लिए बनी दीवार , अब 45 परिवारों को घर छोड़ने की नोटिस

By अनुराग आनंद | Updated: February 18, 2020 11:45 IST

डोनाल्ड ट्रंप के गुजरात यात्रा से पहले कहीं झुग्गियों को ढ़कने के लिए दीवार खड़े किए जा रहे हैं तो कहीं झुग्गी में रह रहे लोगों को घर छोड़ने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने झुग्गी में रह रहे 45 परिवार को घर छोड़ने का भी नोटिस दे दिया है। अहमदाबाद में इस जगह पर करीब 200 झुग्गियों में रहने वाले परिवार, जो पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वह अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहेंगे। अहमदाबाद में जिस रास्ते से होकर ट्रंप को गुजरना है, उस रास्ते के आस-पास के क्षेत्रों को खूबसूरत दिखाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने एड़ी-चोटी एक कर रखी है।

अहमदाबाद प्रशासन ने ना सिर्फ सड़क के किनारे स्थित झुग्गियों को ढकने के लिए दीवार खड़ा कर दिया बल्कि अब खबर आ रही है कि अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने झुग्गी में रह रहे 45 परिवार को घर छोड़ने का भी नोटिस दे दिया है। 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, लगभग 200 झुग्गियों में रहने वाले परिवार, जो पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं, उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक प्लाट से बाहर निकलने के लिए कहा गया है। मजदूरों का यह कहना है कि उन्हें आगामी "नमस्ते ट्रम्प" घटना के कारण यहां से जाने के लिए कहा गया है। बता दें कि करीब दो दशकों से ये सभी मजदूर यहां पर रह रहे हैं। हालांकि, अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने कहा कि नोटिस का ट्रंप के आने से कोई संबंध नहीं है।

इसके अलावा आपको यह बताना जरूरी है कि स्थानीय प्रशासन ने यह कदम झुग्गी को ढकने के लिए बनाई जा रही दीवार के निर्माण शुरू करने के कुछ ही दिनों बाद दिया है।  

स्थानीय निवासी ने कहा कि नोटिस देने के लिए आए एएमसी अधिकारियों ने हमें जल्द से जल्द खाली करने के लिए कहा है। उन्होंने हमें बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख मोटेरा स्टेडियम का दौरा कर रहे हैं और इसलिए स्थानीय अधिकारी चाहते हैं कि हम बाहर जाएं। 

35 वर्षीय तेजा मेधा ने दावा किया कि वह पिछले 22 वर्षों से इसी जगह रह रही हैं। मेधा को कभी इस तरह की नोटिस नहीं मिली है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपगुजरातअमेरिकाइंडियानरेंद्र मोदीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव