लाइव न्यूज़ :

भारत-पाक रिश्तों पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'काफी प्रगति हुई है, मैं पीएम मोदी से मिलूंगा'

By विनीत कुमार | Updated: September 17, 2019 07:59 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम कार्यक्रम 22 सितंबर को ह्यूस्टन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी! शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर’ के लिए रिकॉर्ड संख्या में 50,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेक्सास के ह्यूस्टन में मिलेंगेमैं पीएम मोदी से मिलूंगा और मैं भारत और पाकिस्तान से मिलने जा रहा हूं: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेक्सास के  ह्यूस्टन में मिलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, 'मैं पीएम मोदी से मिलूंगा और मैं भारत और पाकिस्तान से मिलने जा रहा हूं और मुझे लगता है कि वहां काफी प्रगति हुई है...काफी प्रगति।' वाइट हाउस पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुका है भारतीय मूल के साथ पीएम मोदी के कार्यक्रम में ट्रंप हिस्सा लेने वाले हैं। 

ऐसे में यह पहली बार होगा जब इन दो देशों के ये नेता अमेरिका में अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी या फिर न्यूयॉर्क से बाहर मिलेंगे। इस कार्यक्रम के लिए 50,000 से ज्यादा लोग अब तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि ह्यूस्टन में सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक विशेष भाव दर्शाया है और यह फैसला दोनों देशों के बीच विशेष मित्रता को रेखांकित करता है। 

प्रधानमंत्री ने कई ट्वीट किए और कहा कि भारतीय मूल के समुदाय के साथ मिलकर कार्यक्रम में ट्रंप का स्वागत करने का वह इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से दिखाया गया विशेष भाव भारत और अमेरिका के बीच विशेष मित्रता को रेखांकित करता है...दिखाता है कि यह संबंध कितना मजबूत है और अर्थव्यवस्था तथा अमेरिकी समाज में भारतीय समुदाय के योगदान को बताता है।' 

कार्यक्रम 22 सितंबर को ह्यूस्टन में आयोजित होगा। एनआरजी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी! शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर’ के लिए रिकॉर्ड संख्या में 50,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। 'हाउडी' शब्द का प्रयोग ‘आप कैसे हैं?’ के लिए किया जाता है। दक्षिण पश्चिम अमेरिका में अभिवादन के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपइंडियापाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर