लाइव न्यूज़ :

किसी ने तरबूज पर उकेरी प्रेसिडेंट ट्रंप और पीएम मोदी की तस्वीर तो किसी ने बनाई 3D रंगोली, अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी पूरी

By स्वाति सिंह | Updated: February 23, 2020 04:39 IST

डोनाल्ड ट्रंप के भारत के अन्य शहरों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। तमिलनाडु के थेनी में ट्रंप के भारत दौरे पर फ्रूट कार्विंग में माहिर कलाकार एम एलंचेजियन ने तरबूज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की खास तस्वीर उकेरी है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं।तरबूज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की खास तस्वीर उकेरी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। यहां उनकी इस यात्रा को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में उत्साह की लहर हैं। ट्रंप अपनी पत्नी और पीएम मोदी के साथ अहमदाबाद में रोड शो करेंगे। इसके बाद वह मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के भारत के अन्य शहरों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। तमिलनाडु के थेनी में ट्रंप के भारत दौरे पर फ्रूट कार्विंग में माहिर कलाकार एम एलंचेजियन ने तरबूज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की खास तस्वीर उकेरी है। वहीं, गुजरात के सूरत में ट्रंप के भव्य स्वागत के लिए कलाकारों ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की 3-डी रंगोली बनाई, जिसपर 'नमस्ते ट्रंप' लिखा है।

उधर, तेलंगाना के जनगांव में रहने वाले बूसा कृष्णा तो डोनाल्ड ट्रंप को भगवान की तरह पूजते हैं। बुसा कृष्णा, ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात भी करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने भारत सरकार से गुहार भी लगाई है। बुसा कृष्णा डोनाल्ड ट्रंप के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, अपने घर के बाहर उन्होंने ट्रंप की  6 फीट ऊंची प्रतिमा बनवाई है और उनकी पूजा भी करते हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि मैं डोनाल्ड ट्रंप से मिलना चाहता हूं और सरकार से गुजारिश है कि मेरे सपने को पूरा करने में मेरी मदद करें। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील