लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को लगाया फोन, 35 मिनट तक हुई बात; जानें किस मुद्दे पर हुई बात

By अंजली चौहान | Updated: June 18, 2025 10:33 IST

PM Modi-Donald Trump: यह 35 मिनट की बातचीत ऐसे समय में हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान श्री मोदी से मुलाकात करने में असफल रहे।

Open in App

PM Modi-Donald Trump: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की और उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्ष रोकने पर सहमति किसी मध्यस्थता या व्यापार समझौते की वजह से नहीं बनी थी। कनाडा में यहां जी7 शिखर सम्मेलन के समापन के तुरंत बाद मोदी ने मंगलवार को ट्रंप से बात की।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि क्या वह कनाडा से लौटते वक्त अमेरिका आ सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देते हुए अमेरिका जाने में असमर्थता जतायी है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए ट्रंप को भारत आने का न्यौता दिया। 

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से साफ कहा कि इस पूरी घटनाक्रम के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अमेरिका की ओर से भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता को लेकर किसी भी स्तर पर बातचीत नहीं हुई।"

उन्होंने बताया  कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के अपने दृढ़ संकल्प से पूरी दुनिया को अवगत करा दिया है। उन्होंने पिछले महीने सात बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडलों द्वारा शुरू की गई वैश्विक पहुंच का जिक्र किया। 35 मिनट की अपनी बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत पाकिस्तान की गोली का जवाब गोली से देगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को अब युद्ध के रूप में देखा जाता है, न कि "छद्म युद्ध" के रूप में, और ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को यह भी स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते या भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका द्वारा मध्यस्थता जैसे मुद्दों पर कभी चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी मध्यस्थता स्वीकार नहीं की है और न ही कभी करेगा। श्री मोदी ने यह भी कहा कि सैन्य कार्रवाई रोकने पर बातचीत भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे तौर पर, दोनों सेनाओं के मौजूदा चैनलों के माध्यम से और पाकिस्तान के अनुरोध पर हुई थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपUSमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम