लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के आसार, सभी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2019 13:42 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के दो प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। ममता बनर्जी की इस मुलाकात के बाद पिछले एक हफ्ते से जारी हड़ताल खत्म होने के आसार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के दो प्रतिनिधियों से ममता बनर्जी मुलाकात करेंगी। सरकार ने पत्र जारी करके सभी मेडिकल कॉलेज के दो प्रतिनिधियों को सचिवालय में बुलाया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के दो प्रतिनिधियों से सचिवालय में मुलाकात करेंगी। ममता बनर्जी की इस मुलाकात के बाद पिछले एक हफ्ते से जारी हड़ताल खत्म होने के आसार हैं। सरकार की तरफ से डॉक्टरों को जारी पत्र में ये निर्देश जारी किया गया है। आज राष्ट्रीय राजधानी में कई सरकारी और निजी अस्पतालों में सोमवार को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं जहां कई डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल में हड़ताल कर रहे अपने साथियों के समर्थन में एक दिन के लिए काम का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर 11 जून से हड़ताल पर हैं। कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक रोगी की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों ने दो डॉक्टरों पर हमला कर दिया था और वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। कोलकाता के डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाते हुए देशभर में डॉक्टरों ने काम नहीं करने का फैसला किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को राज्यों से डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को किसी भी तरह की हिंसा से बचाने के लिए विशेष विधेयक पारित करने पर विचार करने को कहा। आईएमए ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को हिंसा से बचाने के लिए व्यापक केंद्रीय कानून बनाने की मांग की है।

टॅग्स :डॉक्टरों की हड़तालपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील