लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों की मांग के सामने झुकीं ममता बनर्जी, कहा- 'हम कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करेंगे, आप बस काम पर लौटिए'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2019 19:25 IST

कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर पर हमला और उसे गंभीर रूप से घायल किए जाने की घटना के बाद से डॉक्टर मंगलवार (11 जून) से आंदोलन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों को पीटने के मामले के बाद देश भर के डॉक्टरों ने हड़ताल की और ममता बनर्जी की सरकार से माफी मांगने की मांग की थी।  शनिवार को एम्स डॉक्टरों ने ममता सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है।

 पश्चिम बंगाल हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों की सभी मांगें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मान ली है। कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर पर हमला और उसे गंभीर रूप से घायल किए जाने की घटना के बाद से डॉक्टर मंगलवार (11 जून) से आंदोलन कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा, हमने डॉक्टरों की सभी मांगें मान ली हैं। मैंने कल और आज अपने मंत्रियों, चीफ सेक्रटरी को डॉक्टरों से मिलने के लिए भेजा था, उन्होंने डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए 5 घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वे नहीं आए। आपको संवैधानिक संस्था को सम्मान देना होगा। 

ममता बनर्जी ने कहा, मैं सभी डॉक्टरों से फिर से काम शुरू करने की अपील करती हूं क्योंकि हजारों लोग चिकित्सा उपचार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा, राज्य सरकार जल्द से जल्द सामान्य चिकित्सा सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। 10 जून की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। हमने लगातार समाधान तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। 

ममता बनर्जी ने यह भी कहा है, 'मैं राज्य में एस्‍मा ऐक्ट लागू नहीं करना चाहती। मैं चाहती हूं कि जूनियर डॉक्टर काम फिर से शुरू करें क्योंकि हमने उनकी सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है।'ममता बनर्जी ने कहा है, हमने एक भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया। हम कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करेंगे। स्वास्थ्य सेवाएं इस तरह जारी नहीं रह सकतीं। मैं कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करने जा रही हूं। अच्छे भाव को प्रबल होने दें।' 

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों को पीटने के मामले के बाद देश भर के डॉक्टरों ने हड़ताल की और ममता बनर्जी की सरकार से माफी मांगने की मांग की थी।  हड़ताल के कारण सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों तथा कई निजी अस्पतालों में नियमित सेवा प्रभावित हो रही है। शनिवार को एम्स डॉक्टरों ने ममता सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालडॉक्टरों की हड़ताल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील