दिल्ली के एक अस्पताल के डॉक्टरों ने 13 वर्षीय लड़की की आंखों की रोशनी लौटाने में मदद की

By भाषा | Updated: August 6, 2021 21:28 IST2021-08-06T21:28:03+5:302021-08-06T21:28:03+5:30

Doctors at a Delhi hospital helped a 13-year-old girl regain her eyesight | दिल्ली के एक अस्पताल के डॉक्टरों ने 13 वर्षीय लड़की की आंखों की रोशनी लौटाने में मदद की

दिल्ली के एक अस्पताल के डॉक्टरों ने 13 वर्षीय लड़की की आंखों की रोशनी लौटाने में मदद की

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने तपेदिक के चलते आंखों में सूजन के एक प्रकार के दुर्लभ रोग से पीड़ित 13 वर्षीय लड़की की आंखों की रोशनी फिर से लौटाने में मदद की है।

द्वारका में स्थित आकाश हेल्थकेयर अस्पताल ने बताया कि उसे मई में अस्पताल के नेत्र विज्ञान विभाग में लाया गया था, जिस समय कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर चरम पर थी। लड़की के माता-पिता को डर था कि कहीं वे कोरोना वायरस की चपेट में न आ जाएं, जिसके चलते उसे अस्पताल में दिखाने में देरी हुई और उसकी बायीं आंख की 40 प्रतिशत और दाहिनी आंख की 20 प्रतिशत रोशनी चली गई।

अस्पताल ने कहा कि दो सप्ताह के उपचार के बाद, अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने देरी से इलाज चलते पैदा हुए खतरों पर काबू पा लिया और तपेदिक के कारण होने वाले एक दुर्लभ रोग से पीड़ित लड़की की दोनों आंखों की रोशनी बिना ऑपरेशन के पूरी तरह से बहाल कर दी।

अस्पताल के अनुसार जब महामारी चरम पर थी, तब उसका उपचार किया गया और सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ी।

डॉक्टरों ने कहा कि लड़की की आंखें करीब छह दिनों से लाल थीं, लेकिन उसके माता-पिता को लगा कि यह आंखों का हल्का फ्लू है। हालांकि, उसकी आंखों की रोशनी तेजी से कम हो गई, जिससे परिवार परेशान हो गया और उसे मई के पहले सप्ताह में आंखों में लालिमा, दर्द व दोनों आंखों में कम रोशनी के साथ आपात स्थिति में अस्पताल लाया गया, जहां उसकी 'ग्रैनुलोमेटस यूवेइटिस' नामक बीमारी का इलाज किया गया। ग्रैनुलोमेटस यूवेइटिस में आंखें सूज जाती हैं। भारत में लगभग छह से सात प्रतिशत बच्चे इसका शिकार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Doctors at a Delhi hospital helped a 13-year-old girl regain her eyesight

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे