लाइव न्यूज़ :

‘ओमीक्रोन’ को शिकस्त देने वाला डॉक्टर दोबारा कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 7, 2021 15:22 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को कथित तौर पर शिकस्त दे चुका शहर का एक डॉक्टर फिर से कोविड-19 से पीड़ित पाया गया है। यह डॉक्टर भारत में ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित मिले पहले दो लोगों में से एक है। इस बीच, पुलिस ने उस दक्षिण अफ्रीकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो अधिकारियों को सूचना दिए बिना देश से बाहर चला गया है।

गुजराती मूल का दक्षिण अफ्रीकी व्यक्ति यहां पृथक-वास में था और वह सूचना दिए बिना दुबई के लिए रवाना हो गया।

बृहत बेंगलुरु महानगरपालिका के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह सच है कि ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित मिला डॉक्टर फिर से कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है।’’

अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि संबंधित डॉक्टर को पृथक-वास में रखा गया है और उसे हल्के लक्षण हैं।

इस बीच, पुलिस ने उस दक्षिण अफ्रीकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो पृथक-वास के नियमों का उल्लंघन कर और अधिकारियों को बिना सूचना दिए देश से बाहर चला गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों को बिना बताए संक्रमित व्यक्ति को जाने देने को लेकर यहां के एक पांच सितारा होटल के प्रबंधन और कर्मचारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और कर्नाटक महामारी रोग अधिनियम, 2020 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित