लाइव न्यूज़ :

आज हो सकती है बंगाल के प्रदर्शनकारी डॉक्टरों और CM ममता बनर्जी के बीच बैठक

By भाषा | Updated: June 17, 2019 04:08 IST

राज्य सरकार के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, “मुख्यमंत्री कल बैठक करने पर राजी हुई हैं। हमने प्रत्येक मेडिकल कॉलेज अस्पताल से दो प्रतिनिधियों को बुलाया है।”

Open in App

पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने रविवार को अपने रुख में नरमी दिखाते हुए बैठक का स्थान तय करने का निर्णय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर छोड़ दिया है। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह बैठक मीडिया की मौजूदगी में हो तथा इसकी रिकॉर्डिंग की जाए। समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय के बगल में स्थित एक सभागार में सोमवार को बैठक करने पर सहमति जताई है।

राज्य सरकार के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, “मुख्यमंत्री कल बैठक करने पर राजी हुई हैं। हमने प्रत्येक मेडिकल कॉलेज अस्पताल से दो प्रतिनिधियों को बुलाया है।” हालांकि उन्होंने बताया कि बनर्जी बैठक स्थल के भीतर मीडिया की मौजूदगी के प्रस्ताव पर “सहज” नहीं हैं। सूत्र ने कहा, “बैठक या तो सभागार में हो सकती है या मुख्यमंत्री के कार्यालय में। हमने यह संदेश जूनियर डॉक्टरों तक पहुंचा दिया है।”

बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों को बंद कमरे में बैठक के लिये आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने उनकी इस पेशकश को ठुकरा दिया था। अपने संचालन मंडल की ढाई घंटे चली बैठक के बाद जूनियर डॉक्टरों के संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता ने मीडिया से कहा, ‘‘हम लोग इस गतिरोध को दूर करने के इच्छुक हैं। हम मुख्यमंत्री के साथ उनकी पसंद की जगह पर बैठक के लिये तैयार हैं, लेकिन बैठक बंद कमरे में नहीं बल्कि मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में खुले में होनी चाहिए।’’

प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों से प्रतिनिधि बैठक में शामिल हो सकें, इसके लिये बैठक स्थल पर पर्याप्त जगह होनी चाहिए। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने जोर दिया था कि मुख्यमंत्री एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आयें। उन्होंने कहा, ‘‘आम जनता के हित के लिये हम लोग भी जल्द से जल्द ड्यूटी पर लौटना चाहते हैं बशर्ते पर्याप्त एवं तर्कपूर्ण चर्चा के माध्यम से हमारी सभी मांगों को पूरा किया जाये।’’

प्रवक्ता ने कहा, “हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री समस्याओं को सुलझाने के विचार के साथ आएंगी।” भाषा नेहा अविनाश अविना

टॅग्स :डॉक्टरों की हड़तालपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील