लाइव न्यूज़ :

मोबाइल फोन का उपयोग न करें, जो कोई भी करेगा वह अपने भाग्य के लिए खुद जिम्मेदार, माओवादियों का धमकी भरा संदेश

By भाषा | Updated: December 12, 2019 18:41 IST

अधिकारी ने बताया कि अरपदर गांव की एक दीवार पर यह धमकी भरा संदेश सीपीआई (माओवादी) की तरफ से अंद्रापल्ली पंचायत के निवासियों के लिए लिखा गया था। संदेश में लिखा था, "कृपया मोबाइल फोन का उपयोग न करें। बिना हमारी अनुमति के फोन कॉल न करें। जो कोई भी फोन करेगा वह अपने भाग्य के लिए खुद जिम्मेदार होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देजिला अपर पुलिस अधीक्षक यू सी नायक ने कहा, ‘‘हमें धमकी भरे संदेश की जानकारी मिली है। हमारी टीम मोबाइल फोन के उपयोग की मना करने वाली इस धमकी के पीछे का सच पता लगाएगी।

ओडिशा के मलकानगिरि जिले में माओवादियों ने एक दीवार पर धमकी भरा संदेश लिखकर लोगों को उनकी अनुमति के बिना मोबाइल फोन का उपयोग करने से मना किया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरपदर गांव की एक दीवार पर यह धमकी भरा संदेश सीपीआई (माओवादी) की तरफ से अंद्रापल्ली पंचायत के निवासियों के लिए लिखा गया था। संदेश में लिखा था, "कृपया मोबाइल फोन का उपयोग न करें। बिना हमारी अनुमति के फोन कॉल न करें। जो कोई भी फोन करेगा वह अपने भाग्य के लिए खुद जिम्मेदार होगा।’’

जिला अपर पुलिस अधीक्षक यू सी नायक ने कहा, ‘‘हमें धमकी भरे संदेश की जानकारी मिली है। हमारी टीम मोबाइल फोन के उपयोग की मना करने वाली इस धमकी के पीछे का सच पता लगाएगी।’’ पुलिस को संदेह है कि यह धमकी लोगों को डराने के लिए दी गई है जिससे लोग माओवादी का पता सुरक्षा बलों को ना दें।

माओवादीयों ने पहले भी इलाके में फोन का उपयोग करने से मना करने के संदेशों वाले पर्चे बांटे थे। सूत्रों के अनुसार माओवादियों ने मोबाइल फोन मिलने पर कुछ स्थानीय युवाओं को मारा था। 

टॅग्स :ओड़िसानक्सलनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है