लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब देखकर हेयर ट्रांसप्लांट न करें डॉक्टर-एस्थेटिक सर्जरी को लेकर NMC ने जारी किया जरूरी दिशानिर्देश

By भाषा | Updated: September 28, 2022 08:02 IST

आपको बता दें कि एनएमसी ने दिशानिर्देश में यह भी कहा है कि सहायक और टेक्निशियन जैसे नर्स, ओटी टेक्निशियन और फार्मासिस्ट केवल मेडिकल बैकग्राउंड से ही होने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देएस्थेटिक सर्जरी और हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर एनएमसी ने नए दिशानिर्देश दिए है। दिशानिर्देश के अनुसार, ऐसी सर्जरी किसी कार्यशाला या यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर नहीं की जा सकती है।यही नहीं सर्जरी वाले जगहों पर सामान्य ‘लाइफ सपोर्ट और इमरजेंसी’ के अन्य उपकरण भी होने चाहिए।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) का कहना है कि ‘हेयर ट्रांसप्लांट’ और ‘पर्मानेंट हेयर रिमूवल’ जैसी एस्थेटिक सर्जरी पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित पंजीकृत डॉक्टरों द्वारा ही की जानी चाहिए। एनएमसी ने दिशानिर्देश जारी करके कहा है कि किसी कार्यशाला या यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर ऐसी सर्जरी करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। 

एनएमसी ने क्या दिशानिर्देश दिए है

एस्थेटिक सर्जरी और हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया पर जारी दिशा-निर्देश और एनएमसी द्वारा जारी संबंधित परामर्श के अनुसार, ऐसी सर्जरी उपयुक्त बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षित मानव संसाधन की मौजूदगी में होनी चाहिए, जहां सर्जरी के दौरान कोई भी समस्या आने पर वे उससे निपट सकें। 

दिशानिर्देश के अनुसार, ऐसी जगह पर सामान्य ‘लाइफ सपोर्ट और इमरजेंसी’ के अन्य उपकरण भी होने चाहिए। 

मेडिकल बैकग्राउंड के होने चाहिए स्टॉफ

बीस सितंबर को जारी दिशानिर्देश और परामर्श के अनुसार, सहायक और टेक्निशियन जैसे नर्स, ओटी टेक्निशियन और फार्मासिस्ट मेडिकल बैकग्राउंड से होने चाहिए और उन्हें पंजीकृत मेडिकल डॉक्टरों की देखरेख में यह काम करना चाहिए। 

सर्जरी वाले जगहों का सरकारी पंजीकृत होना जरूरी

यही नहीं इस दिशानिर्देश में यह भी कहा गया है कि ऐसे केन्द्र जहां हेयर ट्रांसप्लांट सहित अन्य एस्थेटिक सर्जरी की जाती है, वे स्थानीय या राज्य प्राधिकरण के साथ देखभाल केन्द्र या अस्पताल के रूप में पंजीकृत होने चाहिए, जहां सर्जरी के बाद रिकवरी के लिए भी पर्याप्त इंतजाम होना चाहिए। 

टॅग्स :नेशनल मेडिकल कमीशन बिलडॉक्टरहेयर केयरयू ट्यूबयुट्यूब वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

भारतबिहार: बजट सत्र के दौरान विधान पार्षद डॉ. हर्षवर्धन आजाद के ग्रामीण चिकित्सकों को झोला छाप कहे जाने से भड़के ग्रामीण चिकित्सक

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर