लाइव न्यूज़ :

जलजामव से बर्बाद हुई फसल का विशेष सर्वेक्षण करा, किसानों को मुआवजा दे सरकार : चौधरी

By भाषा | Updated: September 10, 2021 21:09 IST

Open in App

भिवानी,10 सितंबर हरियाणा की पूर्व मंत्री और तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने शुक्रवार को दादरी जिले के सतगामा के गांव मोरवाला, कन्हेटी, सुरुपगढ़, सांतोर, भागवी, निमली, इमलोटा व बिगोवा गांवों में जलजमाव की वजह से बर्बाद हुई फसलों और क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया और सरकार से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जलजमाव की वजह से इन गांवों में लगी ग्वार, बाजरा, कपास व ज्वार आदि की फसल सौ प्रतिशत खराब हो चुकी है, गांवों ने जलभराव की वजह से मकानों में दरारें आ चुकी हैं जिससे ग्रामीणों का बहुत भारी नुकसान हुआ है।

चौधरी ने कहा कि जलभराव के कारण पशुओं के चारे की भी गंभीर समस्या बनी हुई है। जलजमाव के कारण महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह विशेष सर्वेक्षण करा किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की व्यवस्था करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा