लाइव न्यूज़ :

क्या लुलु मॉल में 80 फीसदी मुस्लिम लड़के और केवल 20 फीसदी ही हिन्दू लड़कियां करती है काम? दावे में है कितनी सच्चाई-सुपर मार्केट के GM ने किया खुलासा

By आजाद खान | Updated: July 17, 2022 10:26 IST

लखनऊ के लुलु मॉल को लेकर महंत राजू दास ने यह दावा किया है कि वहां काम करने वाले ज्यादातर लोग मुस्लिम है। वहीं हिन्दू लड़कियों के बारे में यह दावा किया गया है कि वहां केवल 20 फीसदी युवती ही काम करती है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के लुलु मॉल को लेकर एक नया दावा किया जा रहा है। यह दावा महंत राजू दास द्वारा किया जा रहा है। वहीं मॉल में हनुमान चालीसा भी पढ़ने का एक वीडियो सामने आया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित लुलु मॉल (Lulu Mall) को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वहां काम करने वालों में 80 फीसदी मुस्लिम पुरुष है और 20 फीसदी हिन्दू लड़कियां है। यह दावा हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने किया है। महंत के इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरीके के रिएक्शन्स भी देखने को मिल रहे है। 

इस बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कों द्वारा कथित तौर पर लुलु मॉल के अन्दर हनुमान चालीसा पढ़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कों को मॉल के सिक्योरिटी गार्ड द्वारा पकड़ लिए जाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

महंत राजू दास द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि लुलु मॉल में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी मुस्लिम है और वहां 20 फीसदी हिन्दू लड़कियां भी काम करती है। इस दावे को लेकर मॉल के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाया गया है। 

इसको लेकर लुलु मॉल के प्रबंधन पर भी आरोप लग रहे है कि यहां मुस्लिम पुरूषों को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है और हिन्दू लड़कों के बजाय केवल हिन्दू लड़कियों को ही काम दिया जा रहा है।  

यही नहीं सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि लखनऊ का लुलु मॉल अब लव जिहाद का अड्डा बन चुका है। वहीं इस दावो को लेकर लोग अब विरोध भी करने लगे है। 

सोशल मीडियो पर क्या कहा जा रहा है

वहीं अगर बात करें सोशल मीडिया की तो इस मुद्दे को लेकर लोग अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि यहां पर केवल नमाज पढ़ना ही मुद्दा नहीं है, बल्कि यहां काम करने वालों में 90 फीसदी मुस्लिम लड़के है और अगर लड़कियों की बात की जाए तो यहां केवल हिन्दू लड़कियां ही काम करती है। 

दावे पर क्या बोले लुलु मॉल के जीएम समीर वर्मा

इस दावे को लुलु मॉल के जीएम समीर वर्मा ने बेबुनियाद बताया है। यही नहीं लुलु मॉल में सुपर मार्केट के जीएम नोमन खान ने भी इस दावो को गलत बताया है। खान के मुताबिक, मॉल में करीब 1100 से 1200 लोग काम करते है और यह भर्तियां केवल मेरिट के हिसाब से हुई है। 

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के पास उचित शिक्षा और एक्सपिरिएंस था उन्हें मॉल में काम करने के लिए रखा गया है। 

नमाज के बाद मॉल में पढ़ी गई है हनुमान चालीसा

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज के बाद अब हनुमान चालीसा का पाठ दो लड़कों द्वारा पढ़ा जा रहा है। यही नहीं लड़कों ने मॉल के अन्दर जय श्रीराम के नारे भी लगाए है। इसकी जानकारी मिलते ही मॉल के सिक्योरिटी गॉर्ड ने दोनों लड़को को पकड़ लिया और फिर पुलिस को सौंप दिया। 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर प्रदर्शनकारियों के साथ उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊवायरल वीडियोभारतGM
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी