लाइव न्यूज़ :

हिन्दी भाषा विवाद: अमित शाह के बयान पर राजनीति तेज, तमिलनाडु में विरोध करेगी स्टालिन की पार्टी DMK

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 19:29 IST

स्टालिन ने कहा कि न सिर्फ हिंदी के मुद्दे पर बल्कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), कावेरी मुद्दे, मीथेन, हाइड्रोकार्बन और न्यूट्रिनो निकालने संबंधी परियोजनाओं पर भी तमिलनाडु को धोखा दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे रेलवे और डाक विभाग की प्रतियोगी परीक्षाओं में तमिल को दरकिनार कर दिया गया-स्टालिन हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी मातृभाषा हमेशा तमिल रहेगी-कमल हासन

हिन्दी दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह के ट्वीट को लेकर राजनीति तेज हो गई है। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी 20 सितंबर को पूरे तमिलनाडु में हिन्दी भाषा को लागू करने के विरोध में प्रदर्शन करेगा।

इससे पहले द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने केंद्र पर “हिंदी को मनमाने तरीके से थोपने” का रविवार को आरोप लगाया और ऐसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ विरोध को आगे ले जाने के लिए विपक्षी दलों में एकजुटता होने की जरूरत को रेखांकित किया। 

एमडीएमके पार्टी के एक कार्यक्रम में स्टालिन ने यहां कहा कि रेलवे और डाक विभाग की प्रतियोगी परीक्षाओं में तमिल को दरकिनार कर दिया गया। 

हिंदी को आम संपर्क की भाषा बनाने की गृहमंत्री अमित शाह की अपील के बाद द्रमुक प्रमुख ने शनिवार को कहा था कि यह नजरिया राष्ट्रीय संप्रभुता के खिलाफ था और मांग की कि इसे वापस लिया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा, “हमें हमारे अधिकार पाने के लिए हर दिन विरोध प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार करने के लिए मजबूर किया गया है।” 

एमडीएमके द्वारा द्रविड़ विचारक सी एन अन्नादुरई की 111 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1938 से, तमिलनाडु हिंदी को थोपे जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है और वर्ष 1949 और 1953 में हुए आंदोलनों समेत ऐसे कई आंदोलन हुए। इस तरह के विरोध प्रदर्शनों ने 1965 में एक बड़े आंदोलन का रूप लिया और "क्या प्रदर्शन करने की स्थिति अब भी नहीं बन गई है?" 

उन्होंने कहा, "वे लगातार हिंदी थोप रहे हैं और हम इसका हर तरह से विरोध कर रहे हैं।" 

स्टालिन ने कहा कि न सिर्फ हिंदी के मुद्दे पर बल्कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), कावेरी मुद्दे, मीथेन, हाइड्रोकार्बन और न्यूट्रिनो निकालने संबंधी परियोजनाओं पर भी तमिलनाडु को धोखा दिया गया है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्य सरकारें ऐसे मुद्दों पर किए गए छल के लिए जिम्मेदार हैं। साथ ही कहा, “इसे रोकना हमारा लोकतांत्रिक कर्तव्य है।”

 किसी शाह, सुल्तान या सम्राट को विविधता में एकता के वादे को नहीं तोड़ना चाहिए-कमल हासन

मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक व दिग्ग्ज अभिनेता कमल हासन ने हिंदी को ‘‘थोपने’’ के किसी भी प्रयास का विरोध करते हुए सोमवार को कहा कि यह दशकों पहले देश से किया गया एक वादा था, जिसे ‘‘किसी शाह, सुल्तान या सम्राट को तोड़ना नहीं चाहिए।’’

उन्होंने एक वीडियो में कहा, ‘‘विविधता में एकता का एक वादा है जिसे हमने तब किया था जब हमने भारत को एक गणतंत्र बनाया था। अब, उस वादे को किसी शाह, सुल्तान या सम्राट को तोड़ना नहीं चाहिए। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी मातृभाषा हमेशा तमिल रहेगी।’’

‘‘शाह या सुल्तान या सम्राट’’ टिप्पणी में स्पष्ट रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर इशारा किया गया है। गौरतलब है कि शाह ने हिंदी दिवस के मौके पर कहा था कि आज देश को एकता की डोर में बाँधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है।

 

टॅग्स :हिन्दी दिवसअमित शाहतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए