लाइव न्यूज़ :

द्रमुक सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी से की भेंट, राज्यों के लिए और अधिकारों की मांग की

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:00 IST

 द्रमुक सांसदों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर संवैधानिक संशोधन कर राज्यों को और अधिकार प्रदान करने, नीट से तमिलनाडु को छूट देने और कर्नाटक को सिंचाई कार्यक्रम रोकने का निर्देश देने का अनुरोध किया

Open in App
ठळक मुद्दे पार्टी ने बताया कि द्रमुक के संसदीय दल के नेता टी आर बालू और कनिमोई भी ज्ञापन सौंपने वाले सांसदों में शामिल थेपार्टी ने कहा है कि संविधान में शिक्षा को राज्य सूची में वापस लाया जाना चाहिए

 द्रमुक सांसदों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर संवैधानिक संशोधन कर राज्यों को और अधिकार प्रदान करने, नीट से तमिलनाडु को छूट देने और कर्नाटक को सिंचाई कार्यक्रम रोकने का निर्देश देने का अनुरोध किया, क्योंकि इससे राज्य पर असर पड़ेगा।

द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने एक ज्ञापन में कहा है, ‘‘द्रमुक सही अर्थों में संघवाद में राज्यों को अधिकार प्रदान करने के लिए संविधान में उपयुक्त संशोधन की मांग करती है।’’ पार्टी ने बताया कि द्रमुक के संसदीय दल के नेता टी आर बालू और कनिमोई भी ज्ञापन सौंपने वाले सांसदों में शामिल थे।

पार्टी ने कहा है कि संविधान में शिक्षा को राज्य सूची में वापस लाया जाना चाहिए ताकि राज्यों को एक कुशल और उचित तरीके से शिक्षा से संबंधित मुद्दों को हल करने में सक्षम बनाया जा सके। द्रमुक ने कहा कि केंद्र को श्रीलंका में तमिलों के अधिकारों की रक्षा करने और श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर हमले को रोकने की दिशा में भी कदम उठाना चाहिए । 

टॅग्स :डीएमकेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट