लाइव न्यूज़ :

केंद्र के खिलाफ द्रमुक, सहयोगी दल 20 सितंबर को तमिलनाडु में करेंगे प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 5, 2021 23:00 IST

Open in App

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और उसके सहयोगी दलों ने रविवार को कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ 20 सितंबर को समूचे राज्य में प्रदर्शन करेंगे।द्रमुक और उसके सहयोगी दलों ने कहा है कि कृषि कानूनों को वापस लेने से मना करने समेत कई मुद्दों पर केंद्र के ‘‘जन विरोधी और अलोकतांत्रिक’’ कदमों के खिलाफ 20 से 30 सितंबर के बीच विपक्षी दलों के प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत यह प्रदर्शन किया जाएगा।द्रमुक, कांग्रेस, वाम दल, एमडीएमके, आईयूएमएल, वीसीके, एमएमके, केएमडीके और टीवीके के संयुक्त बयान में कहा गया कि पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों की बैठक में लिए गए फैसलों के अनुसार तमिलनाडु में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?