लाइव न्यूज़ :

दिवाली के मौके पर उल्लू क्यों आए मुश्किल में! कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने फील्ड स्टाफ की छुट्टी कैंसल की, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 12, 2020 10:57 IST

उत्तराखंड वन विभाग ने दिवाली के त्योहार से पहले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के फील्ड स्टाफ की छुट्टिया कैंसल कर दी है। ऐसा उल्लू के होने वाले शिकार को रोकने के लिए किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउल्लू की सुरक्षा के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (CTR) ने सभी फील्ड स्टाफ की छुट्टियां कैंसल कीटाइगर रिजर्व ने 15 नवंबर तक सभी फील्ड स्टाफ की छुट्टियां कैंसल की, उल्लू के शिकार को रोकने की पहल

दीपावली के त्योहार से पहले उत्तराखंड वन विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (CTR) ने सभी फील्ड स्टाफ की छुट्टियां कैंसल कर दी हैं। वन विभाग की ओर से ये कदम उल्लू की सुरक्षा को लेकर उठाए गए हैं। दीपावली के दौरान तांत्रिकों द्वारा अवैध तरीके से उल्लू के शिकार का खतरा रहता है। इसे देखते हुए ये फैसला किया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार टाइगर रिजर्व ने 15 नवंबर तक सभी फील्ड स्टाफ की छुट्टियां कैंसल की है। साथ ही रिजर्व की पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। खासकर रात के समय पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर राहुल ने बताया, 'दिवाली के मौके पर तांत्रिकों द्वारा कुछ प्रक्रियाओं के लिए  उल्लू का शिकार किया जाता है। हमने उन्हें बचाने के लिए पेट्रोलिंग को बढ़ाने का फैसला किया है।'  

दरअसल, हिंदू मान्यताओं में उल्लू को सुख-समृद्धि की देवी लक्ष्मी का वाहन कहा गया है। ऐसे में कुछ तांत्रिकों द्वारा लक्ष्मी माता को खुश करने के लिए उल्लू की बलि देने जैसी परंपरा है। उल्लू का शिकार कई लोग उसकी हड्डियों, पंख, खून, मांस आदि के लिए भी करते हैं।

बता दें कि वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) ने उत्तराखंड की पहचान कुछ उन जगहों में की है जहां उल्लू का गैरकानूनी व्यापार बड़े स्तर पर होता है। हालांकि, इसे लेकर कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं है कि यहां हर साल कितने उल्लूओं का शिकार होता है। साथ ही इनकी गिनती भी कभी नहीं की गई है। वही, पुणे के इला फाउंडेशन से जुड़े और पक्षीविज्ञानी सतीश पांडे ने पिछले साल नवंबर में वर्ल्ड आउल कॉन्फ्रेंस में ये अनुमान जताया था कि देश भर में उल्लुओं के शिकार की संख्या एक साल में 17 हजार से अधिक हो सकती है।

दुनिया भर में उल्लू की कई प्रजातियां खतरे में हैं। भारत में ही 30 से अधिक उल्लू की प्रजाति पाई जाती है। भारत में उल्लू का शिकार भी गैरकानूनी है।

टॅग्स :दिवालीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?