लाइव न्यूज़ :

किसान को दिवाली गिफ्टः सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 85 रुपये क्विंटल बढ़ाया, दाल में 325 रुपये की वृद्धि

By भाषा | Updated: October 23, 2019 15:32 IST

एमएसपी वह दर है जिस मूल्य पर सरकार किसानों से अनाज खरीदती है। सूत्रों के अनुसार सीसीईए ने 2019-20 के लिये गेहूं का एमएसपी 85 रुपये क्विंटल बढ़ाकर 1,925 रुपये प्रति क्विंटल किया है जो पिछले साल 1,840 रुपये प्रति क्विंटल था।

Open in App
ठळक मुद्देचालू फसल वर्ष के लिये जौ का एमएसपी 85 रुपये बढ़ाकर 1,525 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।सिफारिशों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करने को मंजूरी दे दी है।

सरकार ने बुधवार को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 85 रुपये बढ़ाकर 1,925 रुपये क्विंटल कर दिया। वहीं दलहनों के एमएसपी में 325 रुपये क्विंटल तक की वृद्धि की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की यहां हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। सूत्रों के अनुसार सीसीईए ने फसल वर्ष 2019-20 के लिये सभी रबी फसलों के लिये कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करने को मंजूरी दे दी है।

एमएसपी वह दर है जिस मूल्य पर सरकार किसानों से अनाज खरीदती है। सूत्रों के अनुसार सीसीईए ने 2019-20 के लिये गेहूं का एमएसपी 85 रुपये क्विंटल बढ़ाकर 1,925 रुपये प्रति क्विंटल किया है जो पिछले साल 1,840 रुपये प्रति क्विंटल था।

चालू फसल वर्ष के लिये जौ का एमएसपी 85 रुपये बढ़ाकर 1,525 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है जो पिछले साल 1,440 रुपये प्रति क्विंटल था। दाल की खेती को प्रोत्साहित करने के लिये मसूर का एमएसपी 325 रुपये बढ़ाकर 4,800 रुपये प्रति क्विंटल किया गया जो पिछले साल 4,475 रुपये प्रति क्विंटल पर था। इसी प्रकार चना का एमएसपी 255 रुपये बढ़ाकर 4,875 रुपये प्रति क्विंटल किया गया। इससे पिछले साल यह 4,620 रुपये प्रति क्विंटल था।

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम