लाइव न्यूज़ :

Diwali Bonus 2021: योगी सरकार ने दी खुशखबरी, 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनर को तोहफा, एक महीने का बोनस 6908 रुपये!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 28, 2021 19:37 IST

Diwali Bonus 2021: योगी सरकार के इस फैसले के बाद अब उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले वेतन के साथ-साथ बोनस और बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इस बार दिवाली से पहले वेतन मिल जाएगा।अराजपत्रित कर्मचारियों को एक माह का वेतन बोनस के रूप में दिया जाएगा।बोनस का 25 प्रतिशत वेतन के साथ मिलेगा, जबकि 75 प्रतिशत जीपीएफ में जमा किया जाएगा।

Diwali Bonus 2021:उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनर को तोहफा दिया है। लोग त्योहारों के खर्च को लेकर थोड़ा चिंतित हैं। लेकिन यूपी सरकार ने इस चिंता का हल ढूंढ निकाला है। दिवाली पर तोहफा देने जा रही है। 

योगी सरकार के इस फैसले के बाद अब उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले वेतन के साथ-साथ बोनस और बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा। राज्य के वित्त विभाग के निर्देश पर सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इस बार दिवाली से पहले वेतन मिल जाएगा।

वित्त विभाग के अनुसार राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को एक माह का वेतन बोनस के रूप में दिया जाएगा। पहले की तरह बोनस का 25 प्रतिशत वेतन के साथ मिलेगा, जबकि 75 प्रतिशत जीपीएफ में जमा किया जाएगा। इस हिसाब से एक महीने का बोनस 6,908 रुपये हो सकता है।

वहीं, 31 मार्च 2021 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले और 30 अप्रैल 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को बोनस की पूरी राशि दी जाएगी। 31 मार्च 2021 को सेवा में कम से कम एक वर्ष पूरा करने वाले कर्मचारी बोनस के लिए पात्र होंगे।

साथ ही, 31 मार्च 2021 को 3 साल या उससे अधिक पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। इसके अलावा पेंशनभोगियों को भी इस बोनस का लाभ मिलेगा। यह बोनस उन सभी कर्मचारियों को नकद के रूप में दिया जाएगा जो 31 मार्च 2021 के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं या 30 अप्रैल 2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

कर्नाटक सरकार ने डीए, पेंशन को बढ़ाने की घोषणा की

कर्नाटक सरकार ने इस साल एक जुलाई से अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) को मौजूदा 21.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 24.5 प्रतिशत करने की घोषणा की है। एक सरकारी आदेश के अनुसार, ‘‘सरकार 2018 के संशोधित वेतनमान में कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते की दरों को एक जुलाई, 2021 से मौजूदा 21.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 24.50 प्रतिशत कर रही है।’’

यह आदेश पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारियों, जिला पंचायतों के कर्मचारियों, वेतन के नियमित समय-मानों पर कार्यरत कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों के उन पूर्णकालिक कर्मचारियों पर लागू होगा जो नियमित वेतनमान पर हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?