लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पुणे में गोदाम में आग लगने से दिव्यांग व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: November 14, 2021 19:21 IST

Open in App

पुणे, 14 नवंबर महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार को लकड़ी के एक गोदाम में आग लगने से एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार उन्हें तड़के करीब तीन बजे हडपसर के साडे सतरानाली इलाके में स्थित लकड़ी के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह साढ़े छह बजे आग पर काबू पा लिया।

हडपसर थाने के एक अधिकारी ने कहा, "आग बुझाने की प्रक्रिया के दौरान एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया गया, जिसके पैर नहीं थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।"

मृत व्यक्ति दिव्यांग था और गोदाम में ही रहता था। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने के कार्य में जुटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी