लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर : रेलवे अस्पताल के टॉयलेट में सपा के झंडे के रंग वाले टाइल्स पर विवाद, कुछ देर बाद बदला रंग

By भाषा | Updated: October 29, 2020 19:48 IST

सपा जिला अध्यक्ष राम नगीना सैनी ने बताया कि गोरखपुर स्थित ललित नारायण मिश्रा रेलवे अस्पताल के शौचालय को हुबहू समाजवादी पार्टी के झंडे के रंग में रंगा गया था। इससे नाराज होकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर तुरंत कार्यवाही की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देSP ने गोरखपुर में रेलवे अस्पताल के शौचालय को कथित रूप से सपा के झंडे के रंग में रंगे जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की सपा नेताओं की नाराजगी के बाद शौचालय को सफेद रंग से पोत दिया गया।

गोरखपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) ने गोरखपुर स्थित रेलवे अस्पताल के शौचालय को कथित रूप से सपा के झंडे के रंग में रंगे जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को रेलवे अधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। हालांकि सपा नेताओं की नाराजगी के बाद शौचालय को सफेद रंग से पोत दिया गया।

सपा जिला अध्यक्ष राम नगीना सैनी ने बताया कि गोरखपुर स्थित ललित नारायण मिश्रा रेलवे अस्पताल के शौचालय को हुबहू समाजवादी पार्टी के झंडे के रंग में रंगा गया था। इससे नाराज होकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर तुरंत कार्यवाही की मांग की।

सपा ने एक ट्वीट में भी कहा "दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के (झंडा के) रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना है। एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगों का घोर का अपमान, घोर निंदनीय है। संज्ञान लें, हो कार्रवाई, तत्काल बदला जाए रंग।" पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने इस पर सफाई देते हुए ट्वीट किया "स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गोरखपुर रेलवे अस्पताल के टॉयलेट में लगे यह टाइल्स वर्षों पुराने हैं।

इन टाइल्स को लगाने का उद्देश्य बेहतर साफ सफाई सुनिश्चित करना है। इसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई भी संबंध नहीं है।" सपा कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के कुछ ही घंटों बाद उस शौचालय को सफेद रंग से पोत दिया गया। हालांकि इसे लेकर रेलवे ने कोई बयान नहीं जारी किया। बहरहाल, सपा जिला अध्यक्ष राम नगीना सैनी ने इस पर संतोष जाहिर किया है। 

 

टॅग्स :गोरखपुरसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों