लाइव न्यूज़ :

मिसिंग समुदाय के विस्थापित लोगों को 70 साल बाद असम में मिलेंगे नए घर

By भाषा | Updated: July 17, 2021 19:45 IST

Open in App

गुवाहाटी, 17 जुलाई सत्तर साल पहले ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ता बदलने से विस्थापित हुए मिसिंग समुदाय के लगभग 12,000 लोगों को असम में तिनसुकिया जिला स्थित राष्ट्रीय उद्यान के बाहर नए घर मिलने की संभावना है, जहां वे अभी रह रहे हैं।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र अंतर्गत लाइका और दोधिया गांवों के मिसिंग समुदाय के लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार जल्द अधिसूचना जारी करेगी।

मामला एक उच्चस्तरीय बैठक में उठा, जिसमें वन अधिकार अधिनियम 2006 से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया, ‘‘तिनसुकिया जिले में डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र अंतर्गत लाइका और दोधिया में रह रहे लोगों के पुनर्वास के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। वन विभाग इस संबंध (पुनर्वास) में जल्द अधिसूचना जारी करेगा।’’

विस्थापित हुए इन लोगों के दर्द की दास्तां 1950 से बनी हुई है, जब एक भीषण भूकंप के बाद ब्रह्मपुत्र नदी ने मार्ग बदल लिया था और अरुणाचल प्रदेश सीमा से लगे मुरकोंगसेलेक के 75 घरों में रहनेवाले लोग बेघर हो गए थे। यह घटना दोबारा 1957 में तब घटित हुई, जब नदी के क्षरण के कारण डिब्रूगढ़ जिले के रहमारिया राजस्व क्षेत्र के ओकलैंड इलाके के 90 घरों में रहनेवाले लोग बेघर हो गए और वहां से निकलकर डिब्रू आरक्षित वन में शरण लेने के लिए मजबूर हुए।

ये विस्थापित कृषक लोग नदी किनारे रहना पसंद करते थे और इन्हें ब्रह्मपुत्र का दक्षिणी किनारा पार करना पड़ा तथा वे इस इलाके में पहुंच गए जो छह नदियों- उत्तर की तरफ लोहित, दिबांग, दिसांग तथा दक्षिण की तरफ अनंतनाला, दनगोरी और डिब्रू- से घिरा है। खेती और मछली पकड़ने पर निर्भर यह कृषक समुदाय बाढ़ के कारण होने वाले क्षरण की वजह से आजीविका के लिए वन में भटकने लगा।

समय बीतने के साथ 1950 के दशक के दो मूल गांव लाइका और दोधिया अब छह बस्तियों में फैल गए हैं, जहां 2,600 परिवारों में करीब 12,000 लोग रहते हैं। हालांकि, समस्या 1999 में शुरू हुई जब जंगल को डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया और संरक्षित इलाके के अंदर इंसानों का रहना अवैध हो गया। तब से कई सरकारें आईं और गईं लेकिन इन लोगों की समस्या के समाधान के लिए कुछ खास नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू