लाइव न्यूज़ :

द्रमुक और कांग्रेस की ‘भ्रष्टाचार’ और ‘वंशवाद’ की राजनीति को खारिज करें: शाह

By भाषा | Updated: April 3, 2021 13:51 IST

Open in App

चेन्नई, तीन अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री ने शनिवार को कथित ‘भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति’ के लिए द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन ही तमिलनाडु की संस्कृति में विश्वास करने वाले लोगों की ‘रक्षा’ कर सकती है।

थाउजेंड लाइट्स सीट से भाजपा की उम्मीदवार खुशबू सुंदर के समर्थन में यहां आयोजित एक रोड शो में शामिल होने के बाद शाह संवाददाताओं से बात कर रहे थे। वरिष्ठ भाजपा नेता ने जनता से तमिलनाडु के विकास के लिए राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार बनाने की अपील की।

अन्नाद्रमुक, भाजपा और पीएमके राज्य में राजग बैनर के तहत चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने यहां मतदाताओं से भारी बहुमत के साथ राजग उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘ सिर्फ अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन ही तमिलनाडु के मछुआरों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और राज्य की संस्कृति में विश्वास करने वालों की रक्षा कर सकता है।’’

गृह मंत्री ने राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने और कोविड-19 महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु महामारी के खिलाफ लड़ाई में ‘अग्रिम मोर्चे’ पर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु का विकास भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति करने वाले द्रमुक और कांग्रेस को हराने पर ही संभव है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में विकास संबंधी पहल की हैं, उसे तमिलनाडु में भी आना चाहिए ताकि तमिलनाडु के लिए ‘महान’ दिवंगत नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन और जे जयललिता ने जो सपने देखे थे, उसे पूरा किया जा सके। दोनों ही अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता थे।

इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यहां सुंदर और निकट क्षेत्रों के अन्नाद्रमुक उम्मीदवारों के साथ एक खुले वाहन में यात्रा की।

शाह ने यहां चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ गठबंधन पार्टियों के कार्यकर्ता और समर्थक अपनी पार्टियों के झंडो को हाथों में लिए थे। यहां चुनाव प्रचार कल समाप्त हो रहा है।

भाजपा ने यहां अभिनेत्री से नेता बनीं सुंदर को द्रमुक के डॉक्टर एन एझिलन के खिलाफ मैदान में उतारा है। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा। मतों की गिनती दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह