लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में हार के बाद राजस्थान कांग्रेस में 'संकट', सचिन पायलट ने कहा- पार्टी छोड़ने का सवाल ही नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2019 08:34 IST

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशील आसोपा ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में यह लिखा कि अगर पार्टी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दिया होता तो लोकसभा चुनाव के परिणाम अलग होते।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान कांग्रेस में संकट, सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने की प्रियंका गांधी से मुलाकातबुधवार को जयपुर में राजस्थान कांग्रेस की कार्यकारिणी की हो सकती है बैठक, हार पर होगी चर्चा

लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे की जिद के बीच राजस्थान में भी पार्टी पर संकट गहरा गया है। पार्टी के कुछ नेताओं की ओर से चुनाव में करारी हार के लिए विश्लेषण की मांग ने इस संकट को और हवा दिया है।

वहीं, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशील आसोपा ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में यह लिखा कि अगर पार्टी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दिया होता तो लोकसभा चुनाव के परिणाम अलग होते।

हालांकि, इन सबके बीच सचिन पायलट ने जरूर कहा है कि कांग्रेस छोड़ने का सवाल ही खड़ा नहीं होता है। इससे पहले सचिन पायलट को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही थी।

विधान सभा चुनाव में जीत के बाद अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, इसके बाद से ही राजस्थान कांग्रेस में दो पावर सेंटर काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की एक बड़ी वजह इसे भी माना जा रहा है। 

राहुल से अलग-अलग मिलने पहुंचे सचिन और गहलोत 

कांग्रेस में मंगलवार को बड़ी हलचल दिखी जब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार दोनों राहुल के आवास पर जरूर गये लेकिन उनकी मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष से नहीं हो सकी। दोनों की प्रियंका के साथ मुलाकात हुई। इस बीच, गहलोत मंगलवार शाम ही जयपुर पहुंच गए।

पीटीआई के अनुसार कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि बुधवार को जयपुर में राजस्थान कांग्रेस की कार्यकारिणी में बैठक भी हो सकती है जिसमें राज्य में कांग्रेस की करारी हार पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। 

बता दें कि राहुल गांधी ने 25 मई को हुई CWC बैठक में लोकसभा चुनाव में राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी के सफाये को लेकर विशेष रूप से नाराजगी जताई थी।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राहुल गांधी ने गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सहित कुछ बड़े क्षेत्रीय नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि इन नेताओं ने बेटों-रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए जिद की और उन्हीं को चुनाव जिताने में लगे रहे और दूसरे स्थानों पर ध्यान नहीं दिया।

राहुल ने साथ ही हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि, CWC ने इसे सर्वसम्मति से खारिज कर दिया।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :अशोक गहलोतसचिन पायलटराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील