लाइव न्यूज़ :

BJP नेता अनंत कुमार हेगड़े को कांग्रेस नेता की बीवी ने दिया जवाब, बोलीं- मुस्लिम हूं लेकिन भारतीय होने पर गर्व

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 28, 2019 16:49 IST

अनंत कुमार हेगड़े वर्तमान में केन्द्र में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में कर्नाटक मंत्री हैं। वह कर्नाटक के उत्तर कन्नड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। अनंत कुमार हेगड़े लगातार पांच बार एक ही जगह से सांसद बने हैं वे कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी( BJP) के केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को अब कनार्टक के कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव की पत्नी तबू राव ने जवाब दिया है। तबू राव ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा है, एक मुस्लिम होने के पहले मैं एक भारतीय हूं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी( BJP) के केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कांग्रेस दिनेश गुंडु राव पर उनकी पत्नी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'मैं दिनेश गुंडु राव को एक ऐसे आदमी के तौर पर जानता हूं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे भागा था।' गौरतलब है कि तबू राव मुस्लिम हैं। 

तबू राव ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है, ''भारतीय जनता पार्टी के नेता ने उनको एक सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। जबकि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। बीजेपी जानकर उनको राजनीति में बार-बार लाती है। जबकि वह एक आम महिला हैं, जिनकी दो बेटियां हैं।''

तबू राव ने कहा, ''हां मैं जन्म से एक मुस्लिम हूं लेकिन एक भारतीय होने पर मुझे ज्यादा गर्व है। भारत का संविधान धर्मनिरपेक्षता की नींव पर बना है। जो हर व्यक्ति को 'विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, विश्वास और पूजा' की स्वतंत्रता की गारंटी देता है।''

तबू ने कहा, ''बीजेपी एक घटिया राजनीति का सहारा ले रही है। अगर उन्हें हिम्मत है तो वो सिर्फ मेरे पति तक ही रहे। वो राजनीति में हाउसवाइफ को शामिल कर सही हरकत नहीं कर रहे हैं।'' आप भी पढ़े पूरा पोस्ट (हालांकि ये पेज अधिकारिक नहीं है। लेकिन इंडिया टूडे वेबसाइट के मुताबिक दिनेश गुंडु राव की पत्नी तबू राव का यही पेज है।) इस पोस्ट को तबू ने सोमवार 28 जनवरी को पोस्ट किया है। 

'दिनेश गुंडु राव एक मुस्लिम महिला के पीछे भागे थे।'

बीजेपी नेता अनंत हेगड़े ने लिखा, ''मैं इन सवालों का जवाब जरूर इस शख्स को दूंगा लेकिन उससे पहले वह अपनी कृपया उपलब्धियों का खुलासा करें?  मैं इस शख्स को केवल इस तरह जानता हूं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे भागा था।'

बीजेपी नेता अनंत हेगड़े के इस कमेंट के बाद इसपर प्रतिक्रिया देते हुए दिनेश गुंडु राव ने  कहा, 'मुझे दुख है कि बीजेपी नेता ने पर्सनल मुद्दे को सार्वजनिक करने की कोशिश की है। इससे उनका स्तर पता चलता है। ऐसे बयानों से पता है कि इन्हें अपनी संस्कृति की कोई प्रवाह नहीं है।'

''अगर कोई हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए''

कर्नाटक के कोडागु जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए हेगड़े ने हिंदू लड़कियों की सुरक्षा पर कहा है, अगर कोई हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हमें समाज की प्रथामिकता के बारे में सोचना चाहिए और जाति के बारे में। बता दें कि हेगड़े ने न केवल हिंदू लड़की की सुरक्षा को लेकर बयान दिया बल्कि ताजमहल पर भी बयान दिया है।

टॅग्स :अनंत कुमार हेगड़ेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos