लाइव न्यूज़ :

दिलीप घोष ने टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा, सुधर जाओ या प्रतिकार का सामना करो

By भाषा | Updated: February 14, 2021 21:51 IST

Open in App

मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), 14 फरवरी पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि जो राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, वे सुधर जाएं या फिर प्रतिकार का सामना करें।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए घोष ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर अलग-अलग स्थानों पर भगवा दल के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ''चुनाव से पहले दो-तीन महीने का समय है और तबतक वे (टीएमसी कार्यकर्ता) सज्जन पुरुष की तरह व्यवहार करना शुरू कर लें अन्यथा उन्हें प्रतिकार का सामना करना पड़ेगा।''

उन्होंने टीएमसी के नारे 'खेला होबे' नारे का परोक्ष हवाला देते हुए कहा, ''आपका खेल खत्म हो चुका है और अब हम खेलेंगे और आप गलियारे से देखेंगे।''

जिले में एक अन्य जनसभा में घोष ने कहा, ''बदलाव होगा और प्रतिकार भी।''

हाल में भाजपा में शामिल हुए राज्य के पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी ने दावा किया कि 'खेला होबे' (खेल जारी है) संकेत करता है कि सत्ताधारी दल विधानसभा चुनाव के दौरान ''गंदा खेल'' खेलने की कोशिश कर रहा है, जो बंगाल की संस्कृति के खिलाफ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल