लाइव न्यूज़ :

दिहिंग पटकई का राष्ट्रीय उद्यान के रूप में औपचारिक उद्घाटन

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:06 IST

Open in App

जॉयपुर (असम) तीन जुलाई असम के पर्यावरण एवं वन मंत्री परिमल सुक्लवैद्य ने शनिवार को दिहिंग पटकई राष्ट्रीय उद्यान का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।

मंत्री ने इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि यह डिब्रूगढ और तिनसुकिया जिलों तथा पूरे राज्य के लिए खुशी का दिन है कि दिहिंग पटकई को सातवें राष्ट्रीय उद्यान के रूप में तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने पांच जून को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के मौके पर दिहिंग पटकई को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था और 15 जून को अधिसूचना के प्रकाशन के साथ आधिकारिक प्रक्रिया पूरी हुई थी।

राज्य में दूसरी भाजपा सरकार के पहले महीने में बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र में राइमोना राष्ट्रीय उद्यान समेत दो राष्ट्रीय उद्यान बनाये गये हैं।

सुक्लवैद्य ने कहा कि वर्षावन के लिए चर्चित यह उद्यान अपनी समृद्ध वनस्पतियों और जीव-जंतु के लिए शीघ्र ही देश में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उद्यानों में एक का दर्जा हासिल करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह