लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह बोले- ट्रस्ट को दिलाएंगे राम मंदिर के लिए जमीन, बीजेपी हुई असहज

By भाषा | Updated: April 13, 2019 21:02 IST

भोपाल नगर निगम के पार्षद योगेन्द्र चौहान गुड्डू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए (1993 से 2003 तक) दिग्विजय सिंह ने यह जमीन जिला कांग्रेस कमेटी को आवंटित की थी।

Open in App

भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को शहर के एक राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और ट्रस्ट को मंदिर की जमीन वापस दिलाने का आश्वासन भी दिया। दिग्विजय के इस कदम से भाजपा खेमा कुछ असहज हो गया और प्रदेश के पूर्व मंत्री विश्वास सांसद ने कहा कि ऐन चुनाव सामने हैं इसलिये दिग्विजय सिंह को भगवान राम याद आ रहे हैं।

उन्होने कहा, ‘‘चुनाव सामने हैं इसलिये उन्हें (दिग्विजय को) भगवान राम और हनुमान जी याद आ रहे हैं, जबकि वास्तव में गुरु बक्क्ष की तलैया क्षेत्र में स्थित राम मंदिर की जमीन जिला कांग्रेस ने हथिया ली है।’’ वहीं, भोपाल नगर निगम के पार्षद योगेन्द्र चौहान गुड्डू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए (1993 से 2003 तक) दिग्विजय सिंह ने यह जमीन जिला कांग्रेस कमेटी को आवंटित की थी।

उन्होंने दावा किया, ‘‘जमीन को लेकर मंदिर ट्रस्ट और जिला कांग्रेस कमेटी के बीच विवाद था और अदालत ने फैसला दिया कि जमीन जिला कांग्रेस कमेटी की है। रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में आरती के दौरान गुड्डू दिग्विजय के पीछे ही खड़े थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सही में हिन्दू समर्थक है तो मंदिर ट्रस्टियों को जमीन वापस देने की पूर्व मुख्यमंत्री की बात का भाजपा को समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे नेता दिग्वियज सिंह सच्चे धार्मिक व्यक्ति हैं और उन्होंने पिछले साल ही 3,300 किलोमीटर लम्बी नर्मदा परिक्रमा यात्रा पैदल पूरी की है।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशबीजेपी संकल्प पत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?