लाइव न्यूज़ :

Didi ke bolo नाम से ममता ने लॉन्च की वेबसाइट, सीएम ने कहा- गांव-गांव जाएंगे कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: July 29, 2019 15:57 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने कहा, 'सभी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी की तरह नहीं होती हैं। मेरी पार्टी बहुत गरीब और इसलिए मैं चुनावी सुधार की बात कर रही हूं।' 

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने शिकायतों के निपटारे के लिये टीएमसी के हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट का शुभारंभ किया।ममता ने कहा, पार्टी के नेता-कार्यकर्ता पूरे राज्य में लोगों के बीच जाएंगे और उनकी शिकायतें सुनेंगे।दीदी के बोलो नाम से लॉन्च किए गए इस कैंपेन का मकसद 2021 विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने आम लोगों तक पहुंच बनाने और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिये सोमवार को पार्टी के हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट का शुभारंभ किया।

ममता ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरे राज्य में लोगों के बीच जाएंगे और उनकी शिकायतें सुनेंगे। ममता ने तृणमूल कांग्रेस के विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, "लोग हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट के जरिये सीधे हमसे जुड़कर अपने मुद्दों पर बात कर सकते हैं।

हम उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे।" उन्होंने कहा, "अगले सौ दिनों में पार्टी के एक हजार से अधिक नेता और कार्यकर्ता राज्य के 10 हजार गांवों में जाएंगे और स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर उनकी शिकायतों का निपटारा करने का प्रयास करेंगे।" पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने कहा, 'सभी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी की तरह नहीं होती हैं। मेरी पार्टी बहुत गरीब और इसलिए मैं चुनावी सुधार की बात कर रही हूं।' 

ममता बनर्जी ने सोमवार नजरुल मंच से सबसे बड़ा चुनावी कैंपेन शुरू किया। दीदी के बोलो नाम से लॉन्च किए गए इस कैंपेन का मकसद 2021 विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है। ममता बनर्जी ने कहा की उनकी पार्टी बहुत गरीब है। 

ममता बनर्जी ने कहा कि उनका मकसद है कि इस कैंपेन के जरिए अस्सी फीसदी पश्चिम बंगाल की जनता से वह सीधे जुड़ सकें। उन्होंने कैंपेन के लॉन्चिंग के दौरान एक नंबर 9137091370 और एक वेबसाइट didikebolo.com लॉन्च की। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लॉन्च किए गए मोबाइल नंबर और वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या या सुझाव दे सकता है। ममता ने बताया कि आने वाले सौ दिनों तक उनके एक हजार से ज्यादा पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से बात करेंगे। लोगों की बातें सुनेंगे। उन्होंने कहा कि कौन कार्यकर्ता, किस गांव और कब जाएगा इसका फैसला पार्टी लेगी। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए