लाइव न्यूज़ :

Video: BJP सांसद अरविंद धर्मपुरी ने निजामाबाद पुलिस कमिश्नर से कहा- ओवैसी आपका डिपार्टमेंट चला रहा है क्या!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 15:02 IST

पिछले दिनों भाजपा सांसद डी अरविंद ने कहा था कि निजामाबाद का नाम अशुभ है और इसका नाम बदल कर इन्­दूर किया जाना चाहिए जो इसका पुराना नाम था. अप्रैल में हुए आम चुनाव में अरविंद ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पुत्री और टीआरएस उम्मीदवार कविता को पराजित किया था.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ने कहा था कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग भी नाम में परिवर्तन चाहते हैं.सांसद ने कहा कि इसकी आवश्यकता है क्योंकि यह शहर और जिला दोनों रूप में सभी पहलुओं से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है.

निजामाबाद के भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात करते हुए कहा कि ओवैसी आपके डिपार्टमेंट चला रहा है क्या? इसके आगे उन्होंने कहा कि तेलंगाना से बीजेपी निकाल दीजिएगा क्या?  आप जैसा चाहिएगा बीजेपी वैसे नहीं चलेगा.

बता दें कि पिछले दिनों भाजपा सांसद डी अरविंद ने कहा था कि निजामाबाद का नाम अशुभ है और इसका नाम बदल कर इन्­दूर किया जाना चाहिए जो इसका पुराना नाम था. अप्रैल में हुए आम चुनाव में अरविंद ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पुत्री और टीआरएस उम्मीदवार कविता को पराजित किया था.

भाजपा नेता ने कहा  था कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग भी नाम में परिवर्तन चाहते हैं. सांसद ने कहा कि इसकी आवश्यकता है क्योंकि यह शहर और जिला दोनों रूप में सभी पहलुओं से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है. इसका नाम हैदराबाद के पूर्व शासक निजाम के नाम पर रखा गया था.

उन्होंने कहा कि यह नाम (निजामाबाद) बहुत अशुभ हो गया है. इन्दूर का नाम हिंदुस्तान से संबंधित है और यह इंडिया की तरह इंड से शुरू होता है. यह एक शुभ और राष्ट्रवादी नाम है. जिले की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यहां से लगभग 175 किलोमीटर दूर निजामाबाद (निजाम-ए-आबादी) का नाम हैदराबाद के निजाम आसफ जही पर आधारित है जिन्होंने 18 वीं शताब्दी में दक्कन पर शासन किया था.

जिले का मूल नाम इन्दूर था जो राजा इंद्रदत्त के नाम पर था जिन्होंने पांचवीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर शासन किया था. सांसद ने कहा, लोग मांग कर रहे हैं कि इसका नाम बदलकर अब इन्दूर कर दिया जाए. मैंने लोगों से कहा कि हम कोशिश करेंगे.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस