लाइव न्यूज़ :

बंगले का मोह छोड़ नहीं पा रहे धनंजय मुंडे?, मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के 4 महीने बाद भी सरकारी बंगला ‘सतपुडा’ खाली नहीं किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2025 05:53 IST

भुजबल ने कहा, ‘‘मुझे आवंटित सरकारी आवास में अब भी एक पूर्व मंत्री रह रहे हैं, जो मेरे पार्टी सहयोगी भी हैं। मैं उन्हें (बंगला) खाली करने के लिए नहीं कह सकता। मैं मुख्यमंत्री से एक छोटा सा आवास देने के लिए कहूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के मंत्री छगन भुजबल मई से ही सरकारी आवास का इंतजार कर रहे हैं।जब मुंडे के इस्तीफे के बाद उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। कराड के साथ संबंधों के आरोपों के बीच चार मार्च को इस्तीफा देना पड़ा था।

मुंबईः महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के चार महीने बाद भी मुंबई स्थित सरकारी बंगला ‘सतपुडा’ खाली नहीं किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मुंडे के सरकारी आवास में रहने की बात स्वीकार की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि (मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बावजूद) सरकारी बंगले में रहने के लिए मुंडे पर कितना जुर्माना लगाया गया है। मुझे इसका ब्योरा पता करना होगा।’’ राकांपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के मंत्री छगन भुजबल मई से ही सरकारी आवास का इंतजार कर रहे हैं।

जब मुंडे के इस्तीफे के बाद उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। भुजबल ने कहा, ‘‘मुझे आवंटित सरकारी आवास में अब भी एक पूर्व मंत्री रह रहे हैं, जो मेरे पार्टी सहयोगी भी हैं। मैं उन्हें (बंगला) खाली करने के लिए नहीं कह सकता। मैं मुख्यमंत्री से एक छोटा सा आवास देने के लिए कहूंगा।’’ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय देखने वाले मुंडे को बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मुख्य आरोपी वाल्मीक कराड के साथ संबंधों के आरोपों के बीच चार मार्च को इस्तीफा देना पड़ा था।

मुंडे के पद छोड़ने और भुजबल को मंत्री बनाए जाने के बाद 23 मई को एक सरकारी आदेश जारी करके उन्हें सतपुडा बंगला आवंटित किया गया। हालांकि, मुंडे अब भी बंगले में रह रहे हैं, भुजबल अभी तक वहां नहीं जा पाए हैं और आधिकारिक आवास की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?