लाइव न्यूज़ :

धनंजय मुंडे का पीएम मोदी को उन्हीं की स्टाइल में तंज, लिखा- सत्यमेव जयते!

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 24, 2019 16:10 IST

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और महिला और बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे को राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने पर्ली विधानसभा सीट से हराया है। धनंजय मुंडे पंकजा मुंडे के चचेरे भाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देताजा रुझानों के मुताबिक महाराष्ट्र में 288 सीटों में से बीजेपी और शिवसेना 156, कांग्रेस- 44, एनसीपी-55 और अन्य  33 पर चल रहे हैं।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। जिसके बाद आज मतगणना हो रहा है।

राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र पर्ली विधानसभा निवार्चन क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी पर तंज कसा है। धनंजय मुंडे ने पीएम मोदी को उन्हीं की स्टाइल में जवाब दिया है। धनंजय मुंडे ने ट्वीट कर लिखा है, सत्यमेव जयते! 2014 में लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट पर सत्यमेव जयते! लिखा था, जो बहुत वायरल हुआ था। इसके अलावा भी कई मौको पर पीएम मोदी ने इस शब्द का इस्तेमाल कर ट्वीट किया है। 

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और महिला और बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे को राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने हराया है। धनंजय मुंडे पंकजा मुंडे के चचेरे भाई हैं। 

ताजा रुझानों के मुताबिक महाराष्ट्र में 288 सीटों में से बीजेपी और शिवसेना 156, कांग्रेस- 44, एनसीपी-55 और अन्य  33 पर चल रहे हैं। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। जिसके बाद आज मतगणना हो रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार 60.83 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई हैं।

चचेरी बहन पंकजा मुंडे के बारे में एक चुनावी रैली में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में धनंजय मुंडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज भी हो चुकी है। पुलिस के मुकाबिक मंत्री के खिलाफ राकांपा नेता की टिप्पणी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।  

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019परलीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा