लाइव न्यूज़ :

इथोपियन एयरलाइन हादसे के बाद भारत ने बोइंग 737 मैक्स 8 के विमान के उड़ान पर लगाई रोक

By भाषा | Updated: March 13, 2019 00:05 IST

इथोपियन एयरलाइन का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान रविवार को इथोपिया के अदीस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीय समेत सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App

भारतीय एयरलाइन कंपनियों द्वारा बोइंग 737 मैक्स 8 विमान का इस्तेमाल किए जाने पर प्रतिबंध लगने की संभावना है। इस बारे में बुधवार को फैसला किया जा सकता है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इथोपियन एयरलाइन का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान रविवार को इथोपिया के अदीस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीय समेत सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी।

बीते करीब पांच महीने में बोइंग 737 मैक्स 8 विमान दूसरी बार हादसे का शिकार हुआ है। पिछले साल अक्टूबर में लायन एयरलाइन का एक विमान इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हम भारतीय एयरलाइन कंपनियों द्वारा 737 मैक्स 8 के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।

अंतिम निर्णय बुधवार को लिया जाना है। इस पर चर्चा चल रही है। गौरतलब है कि स्पाइस जेट के पास करीब 12 ऐसे विमान हैं, जबकि जेट एयरवेज के पास ऐसे पांच विमान है। भाषा नोमान सुभाष सुभाष

टॅग्स :बोइंग 737 मैक्स विमानविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर