लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस का इस्तीफा, आज शाम 5 बजे शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस चुनेगी विधायक दल का नेता

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 26, 2019 16:04 IST

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बनी सरकार अपना बहुमत साबित करने में विफल हो रही है। देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया।

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बनी सरकार अपना बहुमत साबित करने में विफल हो रही है। इसकी जानकारी देवेंद्र फड़नवीस ने दे दी है। वहीं, उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से बागी हुए नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीपा दे दिया। इस बीच आज शाम पांच बजे शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी अपने विधायक दल का नेता चुनेगी। 

उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहा हूं। फड़नवीस ने कहा कि जो तय नहीं हुआ था वो हमारे सर पर लादा गया। हम किसी के साथ ही जा सकते हैं। हमने तय किया किया जो चुनाव से पहले तय नहीं हुआ वो हम नहीं करेंगे। शिवसेना ने हमसे चर्चा करने के बजाए एनसीपी कांग्रेस के पास गए। हमारे पास बहुमत नहीं है। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को शक्ति परीक्षण करवाने के लिए आदेश दिया। शीर्ष अदालत के आदेश का शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने स्वागत किया और कहा कि सच्चाई की जीत होगी और बीजेपी पराजित होगी। 

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को निर्देश दिया कि वह 27 नवंबर को राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण सुनिश्चित करें, जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा गया। इससे पहले ही उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। 

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। हालांकि, शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की मांग बीजेपी द्वारा ठुकराए जाने के बाद यह गठबंधन टूट गया। एनसीपी और कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में क्रमश: 54 और 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?