लाइव न्यूज़ :

Devendra Fadnavis Maharashtra Elections 2024: नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से नामांकन?, दमखम के साथ नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट पर उतरे फड़नवीस, नितिन गडकरी के साथ रैली

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 25, 2024 15:33 IST

Devendra Fadnavis Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने नामांकन दाखिल करने से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महायुति सरकार का काम खुद ही बोलता है।

Open in App
ठळक मुद्दे लाडकी बहिन योजना और उसके लाभार्थी ही उन्हें हराने के लिए पर्याप्त हैं।दो बार नागपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से और तीन बार नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से।छठा विधानसभा चुनाव है। वह 1999 से विधायक हैं।

Devendra Fadnavis Maharashtra Elections 2024: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजदूगी में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा-महायुति उम्मीदवार देवेंद्र फड़नवीस के लिए नामांकन रैली किया गया। फड़नवीस ने नामांकन दाखिल करने से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महायुति सरकार का काम खुद ही बोलता है।

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि लाडकी बहिन योजना और उसके लाभार्थी ही उन्हें हराने के लिए पर्याप्त हैं। फड़नवीस 2014 से 2019 तक और नवंबर 2019 में 80 घंटे के अति संक्षिप्त कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने नागपुर से पांच बार विधानसभा चुनाव जीता है। दो बार नागपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से और तीन बार नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से।

यह उनका छठा विधानसभा चुनाव है। वह 1999 से विधायक हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले फडणवीस केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के आवास पर गए। इसके बाद दोनों भाजपा नेताओं ने शहर के संविधान चौक पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और वहां से आकाशवाणी चौक तक रोडशो किया।

फड़नवीस ने रोडशो के अंत में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे शब्दों से ज्यादा हमारे काम बोलते हैं। लोग नागपुर में विकास देख सकते हैं - चाहे नागपुर मेट्रो रेल हो, नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे हो या अन्य विकास परियोजनाएं, जिन्होंने नागपुर की सूरत बदल दी है।" उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले साढ़े सात साल में भाजपा द्वारा और पिछले 10 साल में केंद्र द्वारा किए गए कामों ने नागपुर की सूरत बदल दी है। उन्होंने कहा, "मैं विपक्षी दलों की चर्चा नहीं करूंगा, क्योंकि हमारी लाडकी बहिन (योजना और इसके लाभार्थी) ही उनके लिए पर्याप्त है।

कांग्रेस नेताओं सुनील केदार और नाना पटोले ने बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ में याचिका दायर कर इस योजना को रोकने की कोशिश की थी।’’ लाडकी बहिन योजना एकनाथ शिंदे नीत महायुति सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की सहायता मिलती है।

फड़नवीस ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महायुति सरकार एक नया महाराष्ट्र बना रही है, और प्रधानमंत्री एक नया भारत बना रहे हैं।" फडणवीस और दो अन्य मौजूदा भाजपा विधायकों - नागपुर दक्षिण से मोहन माटे और नागपुर पूर्व से कृष्णा खोपड़े - ने नागपुर जिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान गडकरी और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले भी फड़नवीस के साथ थे। इससे पहले, सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि कांग्रेस 60 साल में जो नहीं कर सकी, वह फडणवीस और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महायुति सरकार ने नागपुर और महाराष्ट्र में किया है।

नागपुर क्षेत्र से लोकसभा सदस्य गडकरी ने कहा कि पिछले 10 साल में नागपुर में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने लोगों से राज्य की बागडोर फिर से फडणवीस के हाथों में सौंपने का आग्रह करते हुए कहा, "महाराष्ट्र को फडणवीस के रूप में एक बहुत ही सक्षम नेतृत्व मिला है।" 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024देवेंद्र फड़नवीसBJPनागपुरनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?