लाइव न्यूज़ :

फेस मास्क, पीपीई उपकरणों के लिए जीवाणुरोधी, स्वत: स्वच्छ होने वाली सामग्री विकसित की गई

By भाषा | Updated: April 20, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के अनुसंधानकर्ताओं ने वायरस को छानने वाली, स्वत: स्वच्छ होनी वाली और जीवाणुरोधी सामग्री विकसित की है, जिसका इस्तेमाल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मास्क और अन्य पीपीई उपकरण बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने दावा किया है कि यह नैनो सामग्री मास्क को केवल सूरज की रोशनी में रखकर उसे साफ कर सकती है और इसे फिर से इस्तेमाल करने के योग्य बना सकती है। अनुसंधान के परिणाम प्रतिष्ठित ‘अमेरिकन कैमिकल सोसाइटी-अप्लाइड मैटेरियल और इंटरफेसिस’पत्रिका में हाल में प्रकाशित किए गए हैं।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, वैश्विक महामारी के इस दौर में चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य बन गया है।

आईआईटी मंडी में ‘स्कूल ऑफ बेसिक साइसेंस’ के सहायक प्रोफेसर अमित जायसवाल ने कहा, ‘‘वैश्विक महामारी की तत्कालिकता और किफायत को ध्यान में रखते हुए हमने विशेषकर चेहरे के मास्क समेत मौजूदा पीपीई को फिर से इस्तेमाल करने के योग्य बनाने की रणनीति तैयार की है। इसके लिए हमने इन रक्षात्मक कपड़ों में रोगाणुरोधी परत उपलब्ध कराई है। अनुसंधानकर्ताओं के दल ने ऐसी सामग्रियां इस्तेमाल की हैं, जो मानव के बाल की चौड़ाई से भी लाख गुना छोटी हैं और इससे पॉलीकॉटन कपड़े को रोगाणुरोधी बनाने में मदद मिलती है।’’

टीम ने मोलिब्डेनम सल्फाइड की नैनोमीटर आकार की सामग्री का इस्तेमाल किया है, जिसके तेज किनारे छोटे चाकुओं की तरह काम करते हैं और जीवाणु एवं वायरल की छिल्ली को छेद देते हैं, जिसके कारण वे समाप्त हो जाते हैं।

जायसवाल ने कहा, ‘‘ हम उम्मीद करते हैं कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर इस नवोन्मेष का समाज पर बड़ा और तत्काल प्रभाव पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा