लाइव न्यूज़ :

‘देवदास’ की टीम ने फिल्म की 19वीं वर्षगांठ मनाई, दिलीप कुमार को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:27 IST

Open in App

मुंबई, 12 जुलाई फिल्मकार संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने सोमवार को ‘देवदास’ की 19वीं वर्षगांठ मनाई और 1955 में बनी इसी नाम की फिल्म में शानदार अभिनय करने वाले दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी।

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित फिल्मकार बिमल रॉय की फिल्म ‘देवदास’ में दिलीप कुमार और भंसाली के निर्देशन में 2002 में बनी फिल्म में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ‘भंसाली प्रोडक्शंस’ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुमार की ‘देवदास’ और शाहरुख की ‘देवदास’ के पोस्टर साझे किए गए।

ट्वीट में लिखा गया, ‘‘19 साल पहले इस प्रेम गाथा ने हमारे दिल में जगह बनाई और इसके रुहानी संगीत के साथ यह अब भी हमारे दिलों में बरकरार है। हम दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हैं। देवदास की तरह आप भी अमर रहेंगे।’’

दिलीप कुमार की ‘देवदास’ में वैजयंती माला ने चंद्रमुखी और सुचित्रा सेन ने पार्वती/पारो का किरदार निभाया था। शाहरुख अभिनीत देवदास में ऐश्वर्या राय बच्चन ने पारो और माधुरी ने चंद्रमुखी के किरदार को पर्दे पर जिया था।

माधुरी ने कहा, ‘‘देवदास के सेट की कुछ शानदार और अच्छी यादें ताजा हो गईं। यह 19 साल बीतने के बाद भी अभी की बात लगती है। इन्हें साझा करने के लिए संजय का शुक्रिया। ये हमेशा मेरे दिल में जीवित रहेंगी। हम दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हैं। देवदास की तरह आप हमेशा अमर रहेंगे।’’

‘देवदास’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली गायिका श्रेया घोषाल ने कहा, ‘‘यह अब भी मेरी यादों में जीवंत है। संगीत बनाने के जादुई वर्ष। मैं 16 साल की बच्ची पर विश्वास करने के लिए संजय लीला भंसाली जी की हमेशा आभारी रहूंगी। मैं अपने माता-पिता की बहुत आभारी हूं, जो दिन-रात मेरे साथ रहे और मैं जो आज हूं, उन्हीं की बदौलत हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?