लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: स्मार्ट मीटर लगने के बावजूद बिजली से लोग परेशान, आठ से 12 घंटों की हो रही कटौती

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 1, 2022 16:09 IST

जम्मू में अभी रात का तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच होने से लोगों को बिजली कटौती इतनी नहीं सता रही पर कश्मीरियों की यह जान निकाल रही है क्योंकि रात में तापमान शून्य से 3 से 8 डिग्री नीचे जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2003 में पारंपारिक मीटरों को बदल कर इलेक्ट्रानिक मीटर लगाते समय 24 घंटे बिजली आपूर्ति का वायदा किया गया था।अब उनका स्थान स्मार्ट मीटरों ने ले लिया है।हालत ये है कि 24 घंटों में 8 से 12 घंटों के कट से हर कोई बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

जम्मू: स्मार्ट मीटर लगाने के बावजूद जम्मू कश्मीर के नागरिक आठ से 12 घंटों की बिजली कटौती को सहन करने को मजबूर हैं। सबसे बुरी हालत इतनी सर्दी में भी स्कूल जाने वाले छात्रों की है जिनके लिए स्कूलों में हीटिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। सच यह है कि सर्दी की शुरुआत के साथ ही कश्मीरियों ने बिजली की तलाश आरंभ कर दी है क्योंकि भयानक सर्दी के आगमन के साथ ही बिजली लापता होनी शुरू हो गई है। 

बिजली विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं। वह अपने उन वादों से भी मुकर गई है जो पहले इलेक्ट्रानिक मीटर और अब स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही किए गए थे। बिजली संकट के कारण कश्मीरी जबरदस्त संकट के दौर से गुजर रहे हैं। वर्ष 2003 में पारंपारिक मीटरों को बदल कर इलेक्ट्रानिक मीटर लगाते समय 24 घंटे बिजली आपूर्ति का वायदा किया गया था। अब उनका स्थान स्मार्ट मीटरों ने ले लिया है। वादा आज तक पूरा नहीं हो पाया है। 

हालत ये है कि 24 घंटों में 8 से 12 घंटों के कट से हर कोई बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। ये बात उन इलाकों की जहां मीटर लगाए गए हैं और जहां मीटर नहीं हैं वहां बिजली आपूर्ति खुदा के आसरे है। हालांकि जम्मू में अभी रात का तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच होने से लोगों को बिजली कटौती इतनी नहीं सता रही पर कश्मीरियों की यह जान निकाल रही है क्योंकि रात में तापमान शून्य से 3 से 8 डिग्री नीचे जा रहा है। दिन का भी यह हाल है। 

श्रीनगर का दिन का तापमान 7 से 11 डिग्री के बीच होने के कारण लोग सर्दी से कांपने को मजबूर हैं। दरअसल कश्मीर में इस बार सर्दी भी जल्दी आ गई और बर्फबारी भी। और साथ ही बिजली कटौती भी साथ ही आ गई। यही कारण था कि एक कश्मीरी शेख उमर सवाल करता था कि अगर नवम्बर में यही हाल है तो अगले महीनों में बिजली का क्या होगा जब कश्मीर में भयानक सर्दी के मौसम चिल्ले कलां की शुरूआत होगी।

यही कारण था की छात्रों के अभिभावक शिक्षा विभाग से बार बार विनती कर रहे हैं कि भयानक सर्दी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वे स्कूलों में निर्धारित शेडयूल से पहले ही अवकाश घोषित कर दें। और इसी प्रकार का आग्रह उपभोक्ताओं द्वारा बिजली विभाग से किया जा रहा है कि कम से कम वे रात के समय बिजली कटौती न करें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?