महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार में नहीं आ रही कमी, रोजाना 50,000 से अधिक मामले आने से चिंतित स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

By भाषा | Published: May 8, 2021 06:20 PM2021-05-08T18:20:32+5:302021-05-08T19:30:33+5:30

केंद्र सरकार का हवाला देते हुए, टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र के कुल 36 जिलों में से 12 में कोविड-19 मामले कम हुए हैं, लेकिन कुछ अन्य जिलों में मामले अधिक हैं।

Despite restrictions in Maharashtra, more than 50,000 daily cases are reported on average: Tope | महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार में नहीं आ रही कमी, रोजाना 50,000 से अधिक मामले आने से चिंतित स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsमहाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामले 49,96,758 हैं, जबकि मृतकों की कुल संख्या 74,413 है।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र टीकाकरण अभियान में प्रथम क्रमांक पर है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त प्रतिबंध लागू किए हुए तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी भी राज्य में संक्रमण के औसत मामलों की संख्या 50,000 से अधिक है, जो चिंता का विषय है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा घोषित लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध 14 अप्रैल को लागू हुए, जिसमें एक शहर से दूसरे शहर के साथ-साथ अंतर-जिला यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है और राज्य में गैर-आवश्यक सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

लोगों की आवाजाही पर सप्ताहांत प्रतिबंध सहित इन उपायों को बाद में 15 मई तक बढ़ा दिया गया।टोपे ने संवाददाताओं से कहा, "सरकार ने लॉकडाउन जैसे उपाय किए, लेकिन दैनिक मामलों की औसत संख्या अभी भी 50,000 और 60,000 के बीच आ रही है। संक्रमण दर अभी भी उच्च स्तर पर है।"

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार स्थिति की समीक्षा करेगी और यह तय करेगी कि इन लॉकडाउन जैसे उपायों को आगे बढ़ाया जाए या नहीं।उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार महामारी को नियंत्रित करने के लिए कोविड-19 के मरीजों पर नजर रखने, उनका पता लगाने और उनका इलाज करने पर जोर दे रही है।’’
 

Web Title: Despite restrictions in Maharashtra, more than 50,000 daily cases are reported on average: Tope

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे