लाइव न्यूज़ :

कश्‍मीर में कम बर्फ के बावजूद घोड़ा गाड़ी आकर्षण का बनी केंद्र, पिछले साल के मुकाबले ये हुए बदलाव

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 13, 2024 17:12 IST

सोनमर्ग, जिसे सर्दियों के मौसम के लिए खुला रखा गया था, बर्फ प्रेमियों के लिए पहले से ही कश्मीर में पर्यटन स्थलों की शीर्ष सूची में है और बर्फ से ढके पहाड़ों और ग्लेशियरों का अनुभव करने के लिए भारी भीड़ देखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबर्फ प्रेमियों के लिए पहले से ही कश्मीर में पर्यटन स्थलों की शीर्ष सूची में हैसोनमर्ग में स्नो आर्ट तेजी से आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है ये आकर्षण उन मेहमानों के बीच लोकप्रिय हो गया, जो सोनमर्ग में पहली बार आएं

जम्‍मू: माना कि इस बार कश्‍मीर में देर से और कम बर्फबारी हुई है पर स्‍नो आर्ट की ललक कम नहीं हुई है। यही कारण था कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में घोड़ागाड़ी की बर्फ से बनी मूर्ति पर्यटकों के लिए अभी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हालांकि, पिछले साल स्‍नो इग्‍लू, बर्फ का होटल और बर्फ का ताजमहल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना था।

सोनमर्ग, जिसे सर्दियों के मौसम के लिए खुला रखा गया था, बर्फ प्रेमियों के लिए पहले से ही कश्मीर में पर्यटन स्थलों की शीर्ष सूची में है और बर्फ से ढके पहाड़ों और ग्लेशियरों का अनुभव करने के लिए भारी भीड़ देखी गई है।

"स्नो आर्ट" तेजी से आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है क्योंकि सोनमर्ग आने वाले स्थानीय लोग और पर्यटक सेल्फी लेने के लिए दौड़ रहे हैं और कलाकार की सराहना कर रहे हैं। यह नया आकर्षण उन मेहमानों के बीच लोकप्रिय हो गया है, जो अब सोनमर्ग में पहली बार ऐसी कला का अनुभव कर रहे हैं। इससे पहले विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में स्नो इग्लू कैफे पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन गया था।

कम से कम 5 साल से पर्यटन क्षेत्र में काम कर रहे स्थानीय निवासी शमीम अहमद ने बताया कि यहां पहली बार ऐसा कुछ बनाया गया है। वे कहते थे कि यह सोनमर्ग में पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

बर्फ से बनी घोड़ागाड़ी की मूर्ति को देखकर पर्यटक रोमांचित और उत्साहित हो रहे हैं। एक पर्यटक, जो मूर्तिकला की सुंदरता से मंत्रमुग्ध था, ने लोगों से आने और सोनमर्ग की प्राकृतिक सुंदरता को देखने का आग्रह किया। राजस्‍थान से आने वाले महेश ने बताया कि वो लोगों से आग्रह करता हैं कि सभी आएं और इस जगह की भव्यता और सुंदरता का अनुभव करें। लोगों ने यहां अविश्वसनीय कला का प्रदर्शन करने के लिए समय निकाला है। आप इससे मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

हालांकि, एक अधिकारी कस दावा था कि बर्फ की मूर्ति बनाने का यह विचार सोनमर्ग विकास प्राधिकरण के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी इलियास अहमद के दिमाग की उपज थी।

टॅग्स :Jammujammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?