लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने कहा- लगातार निगरानी के बावजूद गंगा में लगातार जा रहे प्रदूषक  

By भाषा | Updated: August 16, 2020 05:39 IST

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति एके गोयल ने कहा कि राज्य सीवेज शोधन संयंत्रों के निर्माण के लिए अब भी निविदा देने तथा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने के काम में ही पहुंच पाए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने उत्तरी राज्यों के मुख्य सचिवों को गंगा को पुनर्जीवन देने के काम की समय-समय पर निगरानी करने का निर्देश दिया। उसने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि विभिन्न अदालतों की ओर से लगातार निगरानी करने के बावजूद पवित्र नदी में प्रदूषक तत्व लगातार जा रहे हैं।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने उत्तरी राज्यों के मुख्य सचिवों को गंगा को पुनर्जीवन देने के काम की समय-समय पर निगरानी करने का निर्देश दिया और कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि विभिन्न अदालतों की ओर से लगातार निगरानी करने के बावजूद पवित्र नदी में प्रदूषक तत्व लगातार जा रहे हैं। हरित पैनल ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिवों को पुनर्जीवन काम की समय-समय पर निगरानी करने का निर्देश दिया। 

एनजीटी ने कहा कि राज्यों को इस मामले को नजरअंदाज नहीं करते हुए इसे और गंभीरता से लेना चाहिए। पीठ ने कहा, ‘‘हमें यह महसूस होता है कि संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों की समय-समय पर संयुक्त बैठकें होना चाहिए जिनमें मानव संसाधन, गंगा के पुनर्जीवन के काम के सर्वश्रेष्ठ तरीकों, खासकर उसमें सीवेज गिरने से रोकने तथा अन्य प्रदूषक तत्वों को जाने से रोकने जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सके।’’ 

पीठ ने आगे कहा, ‘‘यह दुख की बात है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा लगातार 34 वर्षों (1985 - 2014) तक निगरानी करने, बीते छह वर्ष से इस अधिकरण द्वारा निगरानी करने और जलाशयों को प्रदूषित करने को अपराध बनाने वाले जल (प्रदूषण नियंत्रण एवं रोकथाम) अधिनियम को लागू हुए 46 वर्ष बीत जाने के बावजूद इस सबसे पवित्र नदी में प्रदूषक तत्व लगातार जा रहे हैं।’’ 

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति एके गोयल ने कहा कि राज्य सीवेज शोधन संयंत्रों के निर्माण के लिए अब भी निविदा देने तथा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने के काम में ही पहुंच पाए हैं। 

पीठ ने कहा, ‘‘प्रदूषण मुक्त पर्यावरण हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार और राज्यों का संवैधानिक कर्तव्य है। इस मायने में राज्य निश्चित ही अपने संवैधानिक दायित्व को निभाने में विफल रहे हैं।’’ 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह