लाइव न्यूज़ :

बंगाल BJP प्रमुख दिलीप घोष का बयान, 'देसी गायों के दूध में होता है सोना, विदेशी गायें हमारी माता नहीं आंटी'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 5, 2019 15:08 IST

Dilip Ghosh: पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने कहा है कि देसी गायों के दूध में सोना होता है और विदेशी गायें हमारी आंटियां होती हैं

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप घोष ने कहा है कि देसी गायों के दूध में सोना होता हैपश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख ने कहा, विदेशी गायें होती हैं आंटियां

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि देश की गायों के दूध में सोना होता है। उन्होंने ये भी कहा कि विदेशी गाएं हमारी गौमाता नहीं बल्कि आंटियां हैं। 

एएनआई के मुताबिक दिलीप घोष ने वर्धमान में सोमवार को आयोजित गोपा अष्टमी कार्यक्रम में कहा, 'हमारी गायों के पास एक विशेष गुण है। उनके दूध में सोना मिला होता है और इसीलिए उनके दूध का रंग सुनहरा होता है। उनमें एक नाड़ी होती है, जो उन्हें सूरज की रोशनी की मदद से सोना पैदा करने में मदद करती है। इसलिए हमें देसी गायों को रखना होगा। अगर हम देसी गायों का दूध पीते हैं तो स्वस्थ्य बनेंगे और रोगों से दूर रहेंगे।' 

विदेशी गायें गौमाता नहीं, आंटियां

 घोष ने कहा कि विदेशी गायें गौमाता नहीं होती हैं। उन्होंने कहा, गायों की जिन नस्लों को हम विदेश से लाते हैं वे गाय नहीं हैं। वे एक प्रकार की जानवर हैं। वे विदेशी जानवर गाय जैसे नहीं लगते। वे हमारी गौमात नहीं हैं, वे हमारी आंटियां हैं। देश के लिए ये अच्छा नहीं है, अगर हम ऐसी आंटियों की पूजा करें। 

दिलीप घोष ने कहा, 'गाय हमारी माता है, हम गाय का दूध पीकर जिंदा रहते हैं, इसलिए अगर कोई माता से दुर्व्यहार करे, तो मैं उनके साथ वैसा ही व्यवहार करूंगा जैसा कि उसके साथ होना चाहिए। भारत की पवित्र भूमि पर गायों को मारना और उनका गोमांस महा अपराध है।'

बुद्धिजीवी कुत्ते का भी मांस खाएं: दिलीप घोष

दिलीप घोष ने 'बुद्धिजीवियों' पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग सड़क पर खड़े होकर गांय का मांस खाते हैं, तो कुत्ते का क्यों नहीं खाते। 

कोलकाता से 100 किमी दूर स्थिति वर्धमान में गोपा अष्टमी के अवसर पर एकत्रित जनसभा को संबोधित करते हुए घोष ने कहा, 'कुछ बुद्धिजीवी सड़क पर खड़े होकर गोमांस खाते हैं, मैं उनसे कहता हूं कि सिर्फ गाय ही क्यों, कुत्ते का भी मांस खाइए, वे जिस भी जानवर को खाएं, उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन सड़कों पर ही क्यों? अपने घर के अंदर खाइए।' 

ये पहली बार नहीं है जब घोष ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले सितंबर में उन्होंने दावा किया था कि ये साबित करने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत दी जा रही थी कि लोग एनआरसी की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं।  

इससे पहले दिलीप घोष के खिलाफ इस साल की शुरुआत में उस बयान के लिए केस भी दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से तृणमूल कार्यकर्ताओं और पुलिस की पिटाई करने को कहा था। दिलीप घोष ने ये बयान टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच राज्य में हो रही भिड़ंत के बाद दिया था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगालगाय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?