लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप जारी : अब तक 55 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 8, 2021 15:51 IST

Open in App

फिरोजाबाद, आठ सितंबर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप जारी है और यहां अब तक इस बीमारी से 55 लोगों की मौत हो चुकी है । चिकित्सा विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार प्रेमी ने बुधवार को बताया कि पूरे जिले में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें अधिकांश बच्चे हैं । उन्होंने बताया कि बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि जिले में पिछले तीन दिनों से डेंगू और वायरल से किसी की भी मौत नहीं हुई है।

हालांकि अपुष्ट तौर पर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू और वायरल से रोजाना औसतन पांच लोगों की मौत हो रही हैं।

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में डेंगू और वायरल के 171 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि 160 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

इसके अनुसार, डेंगू के जो रैपिड टेस्ट किए गए हैं उनमें 342 में से 107 सैंपल पॉजिटिव आए हैं जबकि डेंगू के एलिसा टेस्ट में 172 पॉजीटिव एवं आईजीएम 257 में से 140 पॉजिटिव आए हैं। इसमें कहा गया है कि 140 टेस्ट कोविड-19 के भी किए गए जिसमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने चार सदस्यों की एक समिति बनाई है जो अब तक हुई 55 मौतों के बारे में मृतकों के घर जाकर जानकारी एकत्र करेगी ताकि मौतों की वजह के प्रकार का पता लगाया जा सके।

इसी बीच, स्वयंसेवी संस्थाओं उद्योगपतियों व राजनीतिक दलों ने आगे आकर मदद के हाथ बढ़ाते हुए रक्तदान शिविरों का आयोजन शुरू कर दिया है। जिससे रक्त के अभाव में किसी की मौत न हो और एकत्रित रक्त से प्लेटलेट निकालकर मरीजों को चढाया जा सके। इस संगठनों में साथी फाउंडेशन एवं उद्योगपतियों की संस्था सिंडिकेट भी शामिल है।

बुधवार को नगर के फिरोजाबाद क्लब में आई बी ग्लास इंडस्ट्री के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 300 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इधर, मेडिकल कॉलेज के बाहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में मरीज के तीमारदारों को भोजन के पैकेट वितरित करने व गंभीर रोगियों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर संगीता अनेजा ने कॉलेज परिसर में 100 शैय्या यूनिट के समीप लगे कैंप के बारे में पूछे जाने पर बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीज एवं उनके एक तीमारदार को भोजन मेडिकल कॉलेज द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एक से अधिक व्यक्ति की परिसर में मौजूदगी को प्रतिबंधित किया जा रहा है जिससे अव्यवस्था न फैले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन