लाइव न्यूज़ :

मुंबई में 128 नमूनों में डेल्टा स्वरूप की पुष्टि, महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के 27 नए मामले

By भाषा | Updated: August 24, 2021 00:21 IST

Open in App

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा प्लस स्वरूप के 27 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 103 तक पहुंच गई। वहीं, मुंबई में 128 नमूनों में वायरस के डेल्टा स्वरूप की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग और बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जीनोम श्रृंखला के लिए भेजे गए 188 नमूनों में से 128 में वायरस के डेल्टा स्वरूप की पुष्टि हुई। इसके अलावा अन्य नमूनों में से दो में अल्फा स्वरूप पाया गया जबकि 24 नमूनों में कप्पा स्वरूप की पुष्टि हुई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में सोमवार को सामने आए डेल्टा प्लस स्वरूप के 27 नए मामलों में गढ़चिरौली और अमरावती में छह-छह, नागपुर में पांच, अहमदनगर में चार, यवतमाल में तीन, नासिक में दो और भंडारा जिले में एक मामला पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBMC Mumbai News Live Updates 2024-25: 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश, 10.5 प्रतिशत अधिक, वर्ष 1985 के बाद दूसरी बार हुआ जब...

भारतबीएमसी मुख्यालय में सभी राजनीतिक दलों के कार्यालय सील, शिवसेना गुटों के बीच कल हुई थी तीखी नोकझोंक

भारतमहाराष्ट्र: 'खुले मैनहोल के चलते अगर कोई घटना होती है तो बीएमसी जिम्मेदार होगी', बॉम्बे हाई कोर्ट की दो टूक

स्वास्थ्यबच्चों के लिए ओमीक्रोन स्वरूप डेल्टा के मुकाबले कम घातक, अमेरिका के 6,51,640 से अधिक बच्चों पर किए गए अध्ययन में हुआ खुलासा

स्वास्थ्यक्या हमें संक्रमण की अगली लहर पर लंबे समय तक मिलेगी रोग प्रतिरोधक शक्ति?, जानें डेल्टा और ओमीक्रोन पर नए शोध में क्या हुआ खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम