लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री ने एक नशा मुक्ति केंद्र की शुरुआत की

By भाषा | Updated: July 31, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को एक नशामुक्ति केंद्र की शुरुआत की। यह केंद्र नशीले पदार्थों के सेवन के शिकार लोगों के परिवारों को परामर्श और मार्गदर्शन की सुविधा भी प्रदान करेगा।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में ‘सूर्योदय केंद्र’ का संचालन शुरू हुआ है और यहां मादक पदार्थ और नशीले पदार्थों के सेवन के शिकार लोगों के समग्र कल्याण के लिए उन्हें सहायता मुहैया कराई जाएगी। उन्हें यहां कौशल आधारित चीजें सीखने की सुविधा भी मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली के प्रत्येक जिले में इस तरह के केंद्र की स्थापना से मादक पदार्थ के नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मादक पदार्थ सेवन की समस्या बच्चों में बढ़ रही है। शिक्षा और जागरूकता की कमी की वजह से बच्चे इन पदार्थों की ओर आकर्षित होते हैं। हमें नशे की लत से बाहर निकलने में ऐसे बच्चों की मदद करने की जरूरत है। और इसका एक विकल्प पुनर्वास है। सूर्योदय केंद्र पीड़ितों को नशे का सेवन बंद करने और स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए प्रोत्साहित और मदद करेगा।’’

‘सूर्योदय केंद्र’ में डिजिटल पुस्तकालय भी है, जिससे बच्चे मुफ़्त में ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा भी ले सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम