लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: उप स्वास्थ्य सचिव ने सर गंगाराम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, जानें क्या है मामला

By सुमित राय | Updated: June 6, 2020 17:59 IST

दिल्ली के उप स्वास्थ्य सचिव ने सर गंगाराम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उप स्वास्थ्य सचिव ने सर गंगाराम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।उनका कहना है कि अस्पताल ने एपिडेमिक डिजीज कोविड-19 रेगुलेशन 2020 का उल्लंघन किया है।

दिल्ली के उप स्वास्थ्य सचिव ने डेटा का परीक्षण करने के लिए आरटी-पीसीआर ऐप का उपयोग नहीं करने के लिए सर गंगाराम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि अस्पताल ने एपिडेमिक डिजीज कोविड-19 रेगुलेशन 2020 का उल्लंघन किया है।

यह एफआईआर आईपीसी की धारा 154 के तहत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि अस्पताल अपनी क्षमता के मुताबिक लोगों को सुविधाएं नहीं दे रहा है। उसपर भर्ती न करने और बेडों की कालाबाजारी का आरोप लगाया गया है।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्राइवेट अस्पतालों को चेतवानी दी थी कि आप गलत हरकत कर रहे हैं, अस्पताल पहले शिकायत करते थे कि बेड नहीं है। ज्यादा कहने पर 20 से 50 हजार की मांग करते थे। उन्होंने कहा ऐसी ही शिकायतों के समाधान के लिए दिल्ली सरकार ने ऐप लॉन्च किया है। हमने ऐप में सारी जानकारी दे दी है कि कहां बेड उपलब्ध हैं और कहां नहीं, लेकिन लोग ऐसे टूट पड़े जैसे कि हमने यह जानकारी देकर गड़बड़ी कर दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था, "देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट दिल्ली में हो रहे हैं। कुछ चंद निजी अस्पताल इस महामारी के दौरान बेड की कालाबाजारी कर रहे हैं। पिछले मंगलवार को हमने एक ऐप लॉन्च किया था, जिसमें बेड की जानकारी सार्वजनिक थी। सभी निजी अस्पताल गलत नहीं कर रहे, कुछ चंद अस्पताल गलत हरकत कर रहे हैं। इस ऐप में सभी अस्पतालों की सूची डाली गई है ताकि आम लोगों को खाली बेड की जानकारी मिल सके।"

केजरीवाल ने आगे कहा, "निजी अस्पताल धमकी दे रहे हैं तो उन्हें मैं कहना चाहता हूं कि आपको कोरोना मरीजों का इलाज करना होगा। ऐसे निजी अस्पतालों की सूची बनाई जा रही है। हमारी टीम इस पर काम कर रही है। 20 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए खाली रखने ही होंगे।"

दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में 26 हजार से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में अब तक 26334 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 708 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली अब तक 10315 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं और कोरोना के 15311 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :दिल्ली सरकारसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया