लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब श्रेणी’ में बरकरार, पारा गिरा

By भाषा | Updated: November 19, 2021 12:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है और शुक्रवार को सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में होने के बावजूद, बृहस्पतिवार को आंकड़ों में थोड़ा सुधार हुआ और 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 347 पर दर्ज किया गया। पड़ोसी फरीदाबाद (352), गाजियाबाद (356), ग्रेटर नोएडा (345), गुरुग्राम (323) और नोएडा (356) में भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है।

संबंधित प्राधिकारियों के अनुसार, तेज हवाएं चलने के कारण रविवार से वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है और वह ‘‘खराब श्रेणी’’ में पहुंच सकती है।

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने शहर में गैर आवश्यक सामान ला रहे ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध और स्कूल तथा कॉलेज अगले आदेश तक बंद रखने समेत 10 दिशा निर्देश बुधवार को जारी किए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मौसम का सबसे कम 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शहर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर