लाइव न्यूज़ :

रिकॉर्ड तोड़ बारिश की बदौलत अक्टूबर में दिल्ली की हवा 4 साल में सबसे अच्छी

By भाषा | Updated: October 31, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में एक विस्तारित मानसून के मौसम और अक्टूबर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण दिल्ली में चार साल में पहली बार इस महीने में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता रही । केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है।

पिछले चार साल में यह पहला मौका है जब दिल्ली में अक्टूबर में वायु गुणवत्ता एक भी दिन ‘‘बहुत खराब’’ या ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में नहीं रही । राजधानी में इस महीने आम तौर पर प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों और उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पराली जलाने के कारण प्रदूषण के स्तर में तेज वृद्धि दर्ज की जाती है।

हालांकि, राजधानी ने इस साल अक्टूबर में वायु गुणवत्ता ‘अच्छी’ दर्ज की जो चार साल में पहली बार है।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’ होता है । 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’ 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अक्टूबर में 122.5 मिमी वर्षा दर्ज की गयी जो 1956 में दर्ज की गई 236.2 मिमी बारिश के बाद इस महीने सबसे अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी