लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच पानी का संकट गहराया, दूसरी बार हरियाणा सिंचाई विभाग को पत्र लिखा, यमुना नदी में अतिरिक्त जल छोड़ने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2022 15:26 IST

दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह में दूसरी बार हरियाणा सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर यमुना में अतिरिक्त जल छोड़ने को कहा है ताकि राजधानी में जलापूर्ति में अवरोध नहीं आए।

Open in App
ठळक मुद्दे 672.30 फुट के स्तर पर आ गया जबकि सामान्य स्तर 674.5 फुट है।दिल्ली उप-शाखा (डीएसबी) के माध्यम से दिल्ली को 61 करोड़ गैलन पानी की आपूर्ति करता है। सीएलसी और डीएसबी को मुनक नहर और भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के माध्यम से हथिनी कुंड से पानी की आपूर्ति की जाती है।

नई दिल्लीः दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच पानी का संकट गहरा रहा है और यमुना में पानी के कम प्रवाह के कारण वजीराबाद तालाब में जलस्तर तेजी से घट रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह में दूसरी बार हरियाणा सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर यमुना में अतिरिक्त जल छोड़ने को कहा है ताकि राजधानी में जलापूर्ति में अवरोध नहीं आए। एक अधिकारी ने बताया कि वजीराबाद बैराज में जलस्तर बुधवार की सुबह चिंताजनक रूप से कम होकर 672.30 फुट के स्तर पर आ गया जबकि सामान्य स्तर 674.5 फुट है।

हरियाणा दो नहरों- कैरियर-लाइन्ड चैनल (सीएलसी) और दिल्ली उप-शाखा (डीएसबी) के माध्यम से दिल्ली को 61 करोड़ गैलन पानी की आपूर्ति करता है। सीएलसी और डीएसबी को मुनक नहर और भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के माध्यम से हथिनी कुंड से पानी की आपूर्ति की जाती है।

इसके अलावा दिल्ली को ऊपरी गंगा नहर के माध्यम से उत्तर प्रदेश से 25.3 करोड़ गैलन प्रतिदिन पानी मिलता है। इनके अलावा 9 करोड़ गैलन पानी राजधानी में लगे कुओं और जलाशयों से मिलता है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वजीराबाद तालाब में पानी के कम स्तर और सीएलसी में कम प्रवाह की वजह से चंद्रावल, वजीराबाद, हैदरपुर, नांगलोई और द्वारका समेत कई जल शोधन संयंत्रों की परिचालन क्षमता कम हुई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली को 2021 में 1,380 एमजीडी पानी की जरूरत थी जबकि दिल्ली जल बोर्ड करीब 950 एमजीडी पानी की आपूर्ति ही कर सका। मौसम विभाग ने मई महीने में भी सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान व्यक्त किया है।

टॅग्स :दिल्लीहरियाणायमुनोत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी